1/7भारत में नथिंग फोन 3a लाइट की कीमत 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 20,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 256GB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। हालांकि, ग्राहक ICICI बैंक और वनकार्ड बैंक ऑफर्स के साथ फोन को 19,999 रुपये और 21,999 रुपये की रियायती कीमतों पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर क्रमशः 750 रुपये और 4,000 रुपये तक का 5 प्रतिशत कैशबैक दे रहा है। खरीदार अपने पुराने स्मार्टफोन को 17,250 रुपये तक में एक्सचेंज भी कर सकते हैं। स्मार्टफोन अब फ्लिपकार्ट, विजय सेल्स, क्रोमा और अन्य ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। नथिंग फोन 3a लाइट ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।

फोन में 6.77-इंच की फुल एचडी प्लस (1080x2392 पिक्सेल) फ्लेक्सिबल एमोलेड स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज, पीक ब्राइटनेस (HDR) 3000 निट्स, पिक्सल डेंसिटी 387, और डिमिंग 2,160 हर्ट्ज है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर पांडा ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है।

डुअल (नैनो+नैनो) सिम सपोर्ट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.5 पर चलता है। यह फोन तीन बड़े Android अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने के लिए एलिजिबल है।

फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिपसेट है, जो 8GB रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। यह 8GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट करता है और माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS और EIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 119.5-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू (FoV) वाला 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक तीसरा सेंसर है। सेल्फी के लिए, फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरा फीचर्स में अल्ट्रा XDR फोटो, पोर्ट्रेट मोड, ऑटो टोन, नाइट मोड, मैक्रो मोड और मोशन कैप्चर शामिल हैं। रियर कैमरा 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग और 1080p 120fps स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

नथिंग फोन 3a लाइट में कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस शामिल हैं। इसमें बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है।

नथिंग फोन 3a लाइट में 5000mAh की बैटरी है जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 199 ग्राम वजनी इस फोन का साइज 164×78×8.3 एमएम है।
