अब 28 दिन नहीं, पूरे 30 दिन चलेंगे Airtel के ये 12 प्लान्स; बचेंगे पैसे मिलेगा 60GB तक डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स का मजा

Airtel ने यूजर्स के लिए 30 दिन की वैलिडिटी वाला नया रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिससे अब हर महीने बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानें कीमत और सभी फायदे की डिटेल्स।

Himani GuptaApr 15, 2026 12:36 pm IST
1/8

Airtel 30 Days Validity Plans

अगर आप भी हर महीने बार-बार रिचार्ज करने से परेशान हैं, तो Airtel की यह खबर आपके लिए राहत लेकर आई है। एयरटेल के पास ऐसे कई प्लान्स हैं जिनमें आपको पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अब तक ज्यादातर मोबाइल प्लान्स 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते थे, जिससे यूजर्स को साल में 13 बार रिचार्ज करना पड़ता था। लेकिन अब Airtel ने इस परेशानी को समझते हुए 30 दिन वाला प्लान पेश किया है। Airtel के इन प्लान में आपको कॉलिंग, डेटा और SMS, OTT और अन्य एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलेंगे।

2/8

Airtel का 319 रुपए वाला प्लान

Airtel के इस प्लान में पूरे 30 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है, जिससे आप सोशल मीडिया, ब्राउजिंग और वीडियो देखने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है। इसके अलावा, इस प्लान में Airtel Xstream Play, Adobe Express प्रीमियम, Airtel म्यूजिक और Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज जैसे डिजिटल फायदे भी शामिल हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं।

3/8

Airtel का 355 रुपए वाला प्लान

एयरटेल के इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 25GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे आप देशभर में बिना किसी अतिरिक्त खर्च के बात कर सकते हैं। SMS की बात करें तो इसमें कुल 300 SMS दिए जाते हैं। अगर डेटा खत्म हो जाता है, तो 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज लगता है। इसके अलावा, इस प्लान में Hello Tunes और Adobe Express प्रीमियम का एक्सेस भी दिया जाता है।

4/8

Airtel का 379 रुपए वाला प्लान

एयरटेल का 379 रुपए वाला प्लान उन यूजर्स के लिए एक बैलेंस्ड ऑप्शन है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान की खासियत इसके अतिरिक्त फायदे हैं, जिनमें Adobe Express प्रीमियम, Airtel म्यूजिक, Hello Tunes और Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है।

5/8

Airtel का 429 रुपए वाला प्लान

अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत रहती है, तो 429 रुपए वाला प्लान आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी साथ ही प्लान में हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी दिए जाते हैं। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें 5G नेटवर्क सपोर्ट और Airtel Xstream Play का एक्सेस मिलता है।

6/8

Airtel का 589 और 605 रुपए वाले प्लान

एयरटेल के 589 और 605 रुपए वाले में 50GB डेटा मिलता है, जबकि 605 रुपए वाले प्लान में 60GB डेटा दिया जाता है। दोनों प्लान्स में 30 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा मिलती है। ये प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या वर्क-फ्रॉम-होम के लिए ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।

7/8

डेटा वाउचर और एंटरटेनमेंट प्लान्स

Airtel ने अतिरिक्त डेटा या OTT बेनिफिट्स की जरूरत वाले प्लान्स की वैलिडिटी को भी 30 दिन कर दिया है। एयरटेल के 48 रुपए वाले प्लान में 1GB डेटा के साथ JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं 100 रुपए वाले प्लान में 6GB डेटा और JioHotstar मोबाइल + टीवी एक्सेस दिया जाता है। 161 रुपए वाला प्लान 12GB डेटा देता है, लेकिन इसमें कोई OTT बेनिफिट नहीं मिलता। अगर आप डेटा के साथ एंटरटेनमेंट चाहते हैं, तो 195 रुपए वाला प्लान बेहतर है, जिसमें 12GB डेटा के साथ JioHotstar और Airtel Xstream Play का एक्सेस मिलता है। वहीं 361 रुपए वाला प्लान 50GB डेटा और 3 महीने का OTT सब्सक्रिप्शन देता है, जो हेवी यूजर्स के लिए काफी अच्छा है।

8/8

279 रुपए वाला एंटरटेनमेंट प्लान

एयरटेल 279 रुपए वाला प्लान खास OTT लवर्स के लिए बनाया गया है। इसमें डेटा सिर्फ 1GB मिलता है, लेकिन इसके साथ Netflix, JioHotstar, Zee और Airtel Xstream Play जैसे कई प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जाता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सअब 28 दिन नहीं, पूरे 30 दिन चलेंगे Airtel के ये 12 प्लान्स; बचेंगे पैसे मिलेगा 60GB तक डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स का मजा