
अगर आप नया आधार कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं या फिर Aadhaar अपडेट करवाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। UIDAI ने नए नियमों के तहत अब ज्यादा डॉक्यूमेंट्स को मान्यता दी गई है ताकि लोगों को Aadhaar बनवाने में कम परेशानी हो। इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिन्हें पहले सही डॉक्यूमेंट न होने की वजह से बार-बार परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब अलग-अलग कैटेगरी के लोगों के लिए अलग डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट जारी की गई है ताकि हर व्यक्ति आसानी से Aadhaar बनवा सके।

2/7नए नियमों में बच्चों के Aadhaar एनरोलमेंट को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब Child Care Institution (CCI) में रहने वाले बच्चों के लिए District Child Protection Officer द्वारा जारी सर्टिफिकेट को भी मान्य दस्तावेज माना जाएगा। UIDAI ने पहली बार ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को भी मान्यता दी है। OCI कार्ड होल्डर्स को आधार एनरोलमेंट के दौरान वैलिड फॉरेन पासपोर्ट और OCI दिखाना होगा।

3/7आधार में नाम अपडेट के लिए पासपोर्ट सबसे मजबूत दस्तावेज माना जाता है, क्योंकि इसमें फोटो, पता, जन्मतिथि और पूरा नाम दर्ज होता है। इसके अलावा PAN कार्ड और वोटर ID कार्ड का इस्तेमाल भी पहचान प्रमाण के तौर पर किया जा सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी विभाग द्वारा जारी ID कार्ड और शादी के बाद नाम बदलने की स्थिति में मैरिज सर्टिफिकेट भी मान्य होंगे। इन दस्तावेजों की मदद से Aadhaar में नाम अपडेट कराने का प्रोसेस आसान हो सकता है।

4/7जन्म प्रमाण पत्र को सबसे अहम दस्तावेज माना जाता है। इसके अलावा पासपोर्ट, 10वीं या 12वीं की मार्कशीट, पेंशन से जुड़े दस्तावेज, का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। वहीं फिजिकल PAN कार्ड और ऐसे सरकारी पहचान पत्र, जिनमें आपकी जन्मतिथि साफ तौर पर दर्ज हो। इन डॉक्यूमेंट्स की मदद से लोग आसानी से अपनी सही जन्मतिथि अपडेट करा सकेंगे।

5/7एड्रेस अपडेट के लिए पासपोर्ट, बैंक पासबुक या हाल की बैंक स्टेटमेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा बिजली, पानी और गैस बिल भी मान्य होंगे, लेकिन ये बिल 3 महीने से ज्यादा पुराने नहीं होने चाहिए। किराए के घर में रहने वाले लोग रेंट एग्रीमेंट के साथ पुलिस वेरिफिकेशन या नोटरी डॉक्यूमेंट जमा कर सकते हैं। वहीं नया वोटर ID कार्ड, राशन कार्ड और हाउस टैक्स या प्रॉपर्टी टैक्स रसीद भी एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

6/7अगर आप नया आधार बनवाने या अपडेट कराने जा रहे हैं, तो पहले UIDAI की नई डॉक्यूमेंट लिस्ट चेक करें, ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स साथ लेकर जाएं, इसके साथ ही मोबाइल नंबर सही दें, आधार में डिटेल्स ध्यान से भरें, सिर्फ ऑफिशियल आधार सेंटर पर ही जाएं।

7/7अब शादी या तलाक के बाद नाम बदलने वाले लोगों के लिए भी नियम आसान कर दिए गए हैं। नए नियमों के तहत केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी मैरिज सर्टिफिकेट को नाम बदलने के लिए मान्य दस्तावेज माना जाएगा। यदि मैरिज सर्टिफिकेट में फोटो मौजूद है तो उसे सीधे पहचान, पते और रिश्ते के प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं अगर सर्टिफिकेट में फोटो नहीं है, तो पुराने नाम वाला कोई फोटो आईडी दस्तावेज साथ में देना होगा।
