
गूगल पर अवैध गतिविधियों से जुड़ी चीजों के बारे में सर्च आपको भारी पड़ सकता है। कभी भी बॉम्ब, विस्फोटक, हथियार या ड्रग्स बनाने की विधि या फिर हैकिंग टूल्स, पासवर्ड क्रैकिंग, फिशिंग अटैक या रैसमवेयर बनाने के तरीके गूगल पर सर्च न करें। ये सर्च गूगल के एल्गोरिदम और कानून एजेंसियों की नजर में आ सकते हैं। कई देशों में ऐसे सर्च रिकॉर्ड कानूनी सबूत बन सकते हैं।

2/8गलती से भी गूगल पर बच्चों से जुड़ी गलत सामग्री बिल्कुल न करें। गूगल ऐसे सर्चेस को सक्रिय रूप से रिपोर्ट करता है और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। आपको जेल भी हवा भी खानी पड़ सकती है।

3/8अगर आप "तेजी से पैसा दोगुना करने" या "शेयर बाजार में पक्के मुनाफे" के बारे में सर्च करते हैं, तो आप निश्चित रूप से ठगी का शिकार हो सकते हैं। यह स्कैमर्स और डिजिटल फ्रॉड करने वालों के लिए एक आकर्षक न्योता है। ऐसी सर्च में अक्सर फर्जी इन्वेस्टमेंट, क्रिप्टो स्कैम, पैसा दोगुना करने वाली पॉलिसी या पोंजी स्कीम सामने आती हैं। इससे बिना किसी चेतावनी के आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। सेफ्टी टिप: हमेशा ऐसी जगहों से ही फाइनेंशियल सलाह लें जो रेगुलेटेड हों और जिनकी साख अच्छी हो।

4/8स्कैमर्स अक्सर नकली वेबसाइट्स बनाते हैं और ये अक्सर सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर दिखाई देती हैं। अगर आप किसी बैंक, एयरलाइन या पेमेंट ऐप के लिए बस "कस्टमर केयर नंबर" टाइप करते हैं, तो हो सकता है कि आपकी बात उस कंपनी की असली सपोर्ट टीम के बजाय किसी स्कैमर से हो जाए। सेफ्टी टिप: कॉन्टैक्ट डिटेल सीधे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या वेरिफाइड ऐप से लेना ज्यादा सुरक्षित है।

5/8हां, गूगल आम सवालों के लिए तो काम का है, लेकिन खुद बीमारी का पता लगाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है! यह वाकई खतरनाक हो सकता है, इसलिए हमेशा डॉक्टर से सलाह लेने की सलाह दी जाती है, न कि गूगल से। उदाहरण के लिए, आप "सिरदर्द" टाइप करते हैं, तो आपके सामने कई ऐसे ब्लॉग आ जाएंगे, जिन्हें पढ़कर लगेगा कि आपको कोई बहुत गंभीर बीमारी हो गई है। सेफ्टी टिप: सेहत से जुड़ी किसी भी चीज के लिए, किसी असली मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेने से बेहतर कुछ नहीं है।

6/8"फ्री प्रीमियम सॉफ्टवेयर डाउनलोड" या "क्रैक्ड सॉफ्टवेयर" जैसे शब्दों को खोजना मैलवेयर को न्योता देने जैसा है। ये संदिग्ध साइट्स ऐसी फाइलें देती हैं जो देखने में तो असली लगती हैं, लेकिन असल में उनमें स्पाइवेयर, रैंसमवेयर या कोई और खतरनाक चीज छिपी हो सकती है। सेफ्टी टिप: हमेशा ऑफिशियल साइट्स या भरोसेमंद ऐप स्टोर से ही सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें। इसके अलावा कुछ भी करना जोखिम भरा हो सकता है।

7/8अपने फोन नंबर, ईमेल या ID की जानकारी को गूगल पर सर्च करने से यह पता चलता है कि आपकी कितनी जानकारी सबके लिए उपलब्ध है। अगर इनमें से कोई भी जानकारी किसी अजीब वेबसाइट पर दिखे, तो उन पेजों से कोई लेन-देन न करें और अपना डेटा हटवाने की कोशिश करें।

8/8ऑनलाइन धोखाधड़ी का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है और हर दिन इसके कई मामले पढ़ने-सुनने को मिल रहे हैं। इनमें से कई स्कैम तो बस एक साधारण सर्च से ही शुरू हो जाते हैं। अगर आप सावधान नहीं हैं, तो नकली साइट्स, संदिग्ध विज्ञापन और फिशिंग जैसी चीजें आसानी से सर्च रिजल्ट में आ सकती हैं। हमेशा वेब एड्रेस को दोबारा चेक करें, क्लिक करने से पहले सोचें-समझें और हमेशा भरोसेमंद सोर्स का ही इस्तेमाल करें। गूगल बेहतरीन टूल है लेकिन इसे थोड़ा सावधानी से इस्तेमाल करें क्योंकि जरा सी सावधानी आपके पैसे और प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकती है।
