Hindi Newsफोटोगैजेट्सआ गया पॉपुलर Motorola फोन का सस्ता वेरिएंट, कीमत 19,999 रुपये; पहली सेल कल

आ गया पॉपुलर Motorola फोन का सस्ता वेरिएंट, कीमत 19,999 रुपये; पहली सेल कल

Motorola फैन्स के लिए अच्छी खबर है। मोटोरोला अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion का नया वेरिएंट लेकर आई है। नए वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलेगा। नए वेरिएंट की बिक्री कल (6 फरवरी, 2025) से शुरू हो रही है। देखें नए वेरिएंट की कीमत और खासियत

Arpit SoniFeb 05, 2026 08:08 pm IST
1/6

नए वेरिएंट की कीमत

Flipkart ने टीज किया है कि Motorola Edge 60 fusion का नया 8GB+128GB वेरिएंट प्लेटफॉर्म पर 6 फरवरी दोपहर 12PM से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर के बाद यह 19,999 रुपये की प्रभावी कीमत में मिलेगा। यह चार कलर्स - पैनटोन अमेजोनाइट, स्लिपस्ट्रीम, जेफ्री और मायकोनोस में उपलब्ध है। बता दें कि इसे अप्रैल 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था, उस समय इसके 8GB+256GB वेरिएंट 22,999 रुपये में और 8GB+256GB वेरिएंट 24,999 रुपये थी।

2/6

डिस्प्ले भी दमदार

मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में 6.7 इंच का ऑल-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 300 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट, 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, वॉटर टच 3.0 और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है। इसे SGS लो ब्लू लाइट और लो मोशन ब्लर सर्टिफिकेशन के साथ-साथ पैनटोन वैलिडेटेड ट्रू कलर सर्टिफिकेशन भी मिला है।

3/6

रैम, प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर सपोर्ट

फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से लैस है, जो 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB uMCP ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हैलो यूआई के साथ आता है और इसे तीन साल के एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड के साथ-साथ चार साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट भी मिलेंगे।

4/6

कैमरा भी दमदार

फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का Sony LYT700C प्राइमरी सेंसर, 13-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड सेंसर और एक डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में 32-मेगापिक्सेल कैमरा है। यह 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

5/6

AI फीचर्स

फोन मोटो एआई फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिसमें इमेजिंग और प्रोडक्टिविटी टूल्स जैसे फोटो एन्हांसमेंट, एडाप्टिव स्टेबिलाइजेशन, मैजिक इरेजर और बहुत कुछ शामिल हैं। यह स्मार्टफोन गूगल के सर्किल टू सर्च और मोटो सिक्योर 3.0, स्मार्ट कनेक्ट 2.0, फैमिली स्पेस 3.0 और मोटो जेस्चर जैसे अन्य फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स लगे हैं। इसके कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एजीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, एनएफसी शामिल हैं।

6/6

दमदार बैटरी, मजबूत बिल्ड

फोन में टाइप-सी पोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी है, जो 68W वायर्ड टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। मजबूती के लिए इसे MIL-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी बिल्ड के साथ आता है और धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। 180 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.2 एमएम है।