
भारत में Moto Pad 70 Pro की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 36,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 39,999 रुपये और कीबोर्ड के साथ आने वाले 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 45,999 रुपये है। कंपनी ग्राहकों कओ ICICI बैंक कार्ड से खरीदी करने पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। बैंक ऑफर के बात इनकी प्रभावी कीमत क्रमशः ₹32,999, ₹35,999 और ₹41,999 हो जाएगी। इसकी बिक्री 4 जुलाई से शुरू होगी और इसे Flipkart, Motorola India और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। यह टैब केवल Wi-Fi-only कनेक्टिविटी के साथ आता है।

2/5कैमरे की बात करें तो, नए मोटो पैड 70 प्रो में फ्लैशलाइट के साथ 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। डिवाइस में 10200mAh की बैटरी है और यह 68W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दमदार साउंड के लिए, इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ चार JBL स्पीकर, डुअल माइक्रोफोन और मोटो पेन प्रो भी डिवाइस के साथ बंडल किया गया है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में लगातार 12.5 घंटे तक यूट्यूब वीडियो देखें जा सकते हैं और 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का स्ट्रीमिंग टाइम मिलता है।

3/5मोटो पैड 70 प्रो में 13 इंच की 3.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करने वाली LTPS IPS डिस्प्ले है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 600 निट्स टिपिकल ब्राइटनेस, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 99% DCI-P3 कलर गैमट और 10-पॉइंट मल्टी-टच सपोर्ट के साथ आती है। डिस्प्ले टीयूवी रीनलैंड फ्लिकर फ्री, टीयूवी रीनलैंड फुल केयर डिस्प्ले और टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट हार्डवेयर सॉल्यूशन सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

4/5इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर और इंटीग्रेटेड क्वालकॉम एड्रेनो 825 जीपीयू दिया गया है। यह Android 16 या उसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें 8GB LPDDR5X रैम मिलती है। स्टोरेज के लिए, यह टैबलेट 128GB UFS 3.1 और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है, जिससे स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

5/5मोटो पैड 70 प्रो का डाइमेंशन 296.48x191.91x6.20 एमएम है, जबकि कैमरा बम्प सहित इसकी मोटाई 7.60 एमएम तक जाती है। टैब का वजन लगभग 598 ग्राम है और यह पैनटोन टाइटन कलर ऑप्शन में आता है। इसमें मेटल बॉडी भी है और यह IP52 रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट बिल्ड के साथ आता है।
