Hindi Newsफोटोगैजेट्सआते ही छा जाएगा यह मोटो फोन, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 24GB तक रैम, दिखने में भी खूबसूरत

आते ही छा जाएगा यह मोटो फोन, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 24GB तक रैम, दिखने में भी खूबसूरत

Moto G57 POWER भारतीय बाजार में 24 नवंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट Flkipkart पर लाइव हो चुकी है, जहां लॉन्च के बाद इसे बेचा जाएगा। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने फोन के कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। तस्वीरों में देखें फोन में क्या होगा खास

Arpit SoniNov 21, 2025 07:54 pm IST
1/7

कब होगा लॉन्च

फोन 24 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा। फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी तीन कलर में लॉन्च होगा।

2/7

डिस्प्ले

कंपनी ने टीज कर दिया है कि फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा। डिस्प्ले में स्मार्ट वॉटर टच, डिस्प्ले कलर बूस्ट और 1050 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।

3/7

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन सोनी LYT-600 कैमरा, 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक अनस्पेसिफाइड 3-इन-1 लाइट सेंसर है। फ्रंट में, सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सेल का कैमरा है।

4/7

प्रोसेसर

दावा है कि यह दुनिया का पहला फोन है जो स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट से लैस है। फोन में 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज है। रैम बूस्ट फीचर से रैम को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में Moto ai का सपोर्ट मिलेगा।

5/7

सॉफ्टवेयर सपोर्ट

फ्लिपकार्ट पर कंपनी ने टीज किया है कि फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आएगा। फोन Android 17 और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल होगा।

6/7

फोन में बड़ी बैटरी

फोन में सेगमेंट लीडिंग 7000mAh बैटरी मिलेगी। दावा है कि फोन में 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।

7/7

अन्य खास फीचर्स

फोन मजबूती MIL-810H मिलिट्री ग्रेड बिल्ड के साथ आएगा। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। फोन डोल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है।