Hindi Newsफोटोगैजेट्स90 दिनों तक टेंशन फ्री रखेंगे ये पांच प्लान, कीमत ₹151 से शुरू; डेटा, कॉल, SMS सब मिलेगा

90 दिनों तक टेंशन फ्री रखेंगे ये पांच प्लान, कीमत ₹151 से शुरू; डेटा, कॉल, SMS सब मिलेगा

Jio, Airtel और Vi इन तीनों ही कंपनियों के पास लंबी वैलिडिटी वाले ढेर सारे प्रीपेड प्लान्स हैं। आज हम आपको इन कंपनियों के 90 दिन चलने वाले प्रीपेड और डेटा प्लान के बारे में बता रहे हैं। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट रहेगा...

Arpit SoniDec 06, 2025 07:02 pm IST
1/5

Airtel 929 रुपये प्रीपेड प्लान

90 दिन चलने वाला यह एयरटेल का एकमात्र प्रीपेड प्लान है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो इस प्लान में रोज का खर्च 10.32 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में परप्लेक्सिटी एआई प्रो सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलोट्यून्स और स्पैम कॉल/एसएमएस अलर्ट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

2/5

Jio का 899 रुपये का प्रीपेड प्लान

जियो का 899 रुपये का प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो इस प्लान में रोज का खर्च 9.98 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2GB डेटा, 20GB एक्स्ट्रा डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा बेनिफिट भी शामिल है। जियो स्पेशल बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में जियो फाइनेंस, जियो हॉटस्टार, जियो होम और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस शामिल है। प्लान में 18 महीनो के लिए गूगल जेमिनी का प्रो प्लान भी शामिल है।

3/5

जियो का 195 रुपये का डेटा पैक

जियो के पास 90 दिन चलने वाला डेटा प्लान है, जिसकी कीमत 195 रुपये है। इसमें ग्राहकों को कुल 15GB डेटा मिलता है। डेटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar (mobile/TV) सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

4/5

Vi का 151 रुपये का डेटा पैक

वोडाफोन-आइडिया के पास 90 दिन चलने वाला कोई प्रीपेड प्लान नहीं है लेकिन दो डेटा पैक जरूर है। एक डेटा पैक की कीमत 151 रुपये है। यह 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 4GB डेटा और 90 दिनों के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है।

5/5

Vi का 169 रुपये का डेटा पैक

169 रुपये का डेटा पैक भी 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 8GB डेटा और 90 दिनों के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है।