तीन खूबसूरत कलर्स और 128GB स्टोरेज, आते ही छा जाएगा यह सस्ता 5G फोन; सामने आई डिटेल्स

ऑडियो डिवाइस बनाने वाली कंपनी Mivi जल्द Mivi One 5G के साथ स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह फोन इसी महीने लॉन्च होगा। अब कंपनी ने माइक्रोसाइट पर इसके कुछ अन्य खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। अपकमिंग फोन में क्या होगा खास, चलिए जानते हैं...

Arpit SoniSep 11, 2026 02:11 pm IST
Follow us on Google News
1/5

खूबसूरत कलर ऑप्शन

फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है। जहां कंपनी लॉन्च से पहले धीरे-धीरे इसके खास फीचर्स को टीज कर रही है। अब कंपनी ने इसके कलर ऑप्शन्स का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने टीज किया है कि उनका पहला स्मार्टफोन, Mivi One 5G, भारत में तीन कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। ये तीन कलर बरगंडी, ब्लू और ग्रीन हैं।

2/5

फोन में बड़ा स्टोरेज भी

कंपनी ने माइक्रोसाइट पर फोन में मिलने वाले स्टोरेज को भी टीज कर दिया है। मिवी ने माइक्रोसाइट को अपडेट करके यह भी बताया गया है कि Mivi One 5G में 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी।

3/5

डुअल रियर कैमरा सेटअप

कंपनी ने माइक्रोसाइट पर, Mivi One 5G के डिजाइन की झलक भी दिखा दी है। Mivi One 5G में फ्लैट रियर पैनल और पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिखेगा, जो पैनल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होगा। इससे यह कन्फर्म हो गया है कि स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा। कैमरा आइलैंड के पास एक LED फ्लैश भी होगी। आने वाले Mivi One 5G के ऊपरी हिस्से पर एक कटआउट भी दिख रहा है, जो शायद इसके सेकेंडरी माइक्रोफोन के लिए हो सकता है।

4/5

डिजाइन भी धांसू

इसके अलावा, Mivi की वर्टिकल ब्रांडिंग रियर पैनल के बॉटम लेफ्ट कॉर्नर पर होगी। साथ ही, इसमें फ्लैट मिड-फ्रेम भी होगा। पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल फोन के राइट साइड पर हैं, जबकि लेफ्ट साइड को खाली रखा गया है। Mivi One 5G के निचले हिस्से में, स्पीकर ग्रिल के बगल में USB Type-C पोर्ट है। आने वाले दिनों में कीमत समेत और भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

5/5

दमदार प्रोसेसर भी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा। यह कन्फर्म हो गया है कि यह स्मार्टफोन देश में Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह कंपनी का पहला फोन है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि इसमें Qualcomm का Snapdragon चिपसेट होगा और यह Android पर चलेगा। फिलहाल कंपनी ने चिपसेट और ओएस के वर्जन की जानकारी नहीं दी है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सतीन खूबसूरत कलर्स और 128GB स्टोरेज, आते ही छा जाएगा यह सस्ता 5G फोन; सामने आई डिटेल्स