
करोड़ों LPG यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। गैस कंपनियों और संबंधित विभागों की ओर से यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे 30 जून यानी आज तक अपनी LPG e-KYC और Aadhaar Biometric Authentication का प्रोसेस पूरा कर लें। यह कदम लोगों की पहचान सुनिश्चित करने और गैस सब्सिडी को सही लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। e-KYC नहीं कराने पर गैस सब्सिडी मिलना बंद हो सकता है या सिलेंडर मिलना।

2/7LPG सब्सिडी का लाभ केवल सही उपभोक्ताओं को मिले। इसी वजह से Aadhaar बेस्ड वेरिफिकेशन और e-KYC प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे डुप्लीकेट कनेक्शन, गलत लाभार्थी और फर्जी दावों पर रोक लगाने में मदद मिलती है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि सब्सिडी सही व्यक्ति के खाते में पहुंचे और सिलेंडर सही व्यक्ति हो मिले।

3/7Indane गैस और HP गैस लगातार X पर पोस्ट पर यह जानकारी शेयर कर रहे हैं कि 30 जून तक e-KYC पूरा कर लें। गैस सप्लायर्स ने साफ कहा है है कि e-KYC नहीं होने पर LPG सब्सिडी मिलने में परेशानी आ सकती है। Aadhaar Biometric Authentication केवल उन उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है जिनकी e-KYC अभी लंबित है। जिन यूजर्स की e-KYC पहले से पूरी है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है।

4/7Step 1: अच्छी बात यह है कि कई उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से भी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा। यह फेस ऑथेंटिकेशन के लिए जरूरी ऐप है।

5/7इसके बाद अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें। Indane ग्राहक IndianOil One ऐप, Bharat Gas ग्राहक BharatGas ऐप और HP Gas ग्राहक HP Pay या संबंधित आधिकारिक ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

6/7कुछ यूजर्स को Aadhaar Seeding या Authentication में दिक्कत आ सकती है। ऐसी स्थिति में अपने गैस एजेंसी वितरक से संपर्क करना सबसे अच्छा ऑप्शन है। आप नजदीकी LPG वितरक के पास जाकर आधार कार्ड और संबंधित दस्तावेज दिखाकर e-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी कराया जा सकता है।

7/7ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपने मोबाइल नंबर या ग्राहक आईडी से लॉगिन करें। इसके बाद LPG e-KYC या Aadhaar Authentication विकल्प चुनें। यहां आपको आधार नंबर की पुष्टि करनी होगी और Face Authentication प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फेस स्कैन सफल होने के बाद आपकी जानकारी verify हो जाएगी।
