
अगर आपके घर में Indane, Bharat Gas या HP Gas का LPG सिलेंडर इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने LPG और PNG कनेक्शन को लेकर हाल ही में नए नियम लागू किए थे। नए नियमों के मुताबिक जिन इलाकों में पाइप वाली गैस यानी PNG की सुविधा उपलब्ध है, वहां LPG गैस कनेक्शन जून से बंद किया जा सकता है।

2/6रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ऐसे घरों की पहचान की जा रही है जहां PNG और LPG दोनों कनेक्शन एक साथ इस्तेमाल हो रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया हुआ है कि जिन इलाकों में PNG सुविधा मौजूद है, वहां लोगों को धीरे-धीरे PNG पर शिफ्ट किया जाएगा। अगर कोई उपभोक्ता तय समय में PNG पर शिफ्ट नहीं होता, तो उसकी LPG सप्लाई बंद की जा सकती है। इसके लिए मार्च में सरकार ने 90 दिन का टाइम दिया था जिसकी डेडलाइन जून में खत्म हो रही है।

3/6सरकार ने PNG उपलब्ध होने वाले इलाकों के लिए 90 दिन का ट्रांजिशन पीरियड रखा है। अगर किसी इलाके में PNG नेटवर्क मौजूद है और उपभोक्ता तय समय में PNG कनेक्शन नहीं लेते, तो LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है। हालांकि यह नियम फिलहाल उन्हीं क्षेत्रों पर लागू होगा जहां PNG पाइपलाइन की सुविधा पहले से मौजूद है। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में फिलहाल LPG सिलेंडर ही जारी रहेंगे।

4/6IGL (Indraprastha Gas Limited), MGL (Mahanagar Gas Limited), GAIL Gas, Adani Total Gas की वेबसाइट पर आपको PNG Availability, Check Coverage या Apply for PNG जैसे ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। अपना पता और पिन कोड भरें, अब आपको अपने शहर का नाम, एरिया/लोकैलिटी, पिन कोड ऐसे मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरने के बाद वेबसाइट आपको बता देगी कि आपके इलाके में PNG लाइन उपलब्ध है या नहीं। अगर सुविधा उपलब्ध होगी तो वहीं से नया PNG Connection लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

5/6अगर आपके इलाके में PNG सुविधा मौजूद है, तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी लोकल गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। जैसे: Indraprastha Gas Limited (IGL), Mahanagar Gas Limited (MGL), GAIL Gas की वेबसाइट पर जाकर New PNG Connection ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर, पता और Aadhaar जैसी जानकारी भरनी होगी।

6/6PNG कनेक्शन लेते समय कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें शामिल हैं: Aadhaar Card, PAN Card, Voter ID, Address Proof, बिजली बिल या Rent Agreement, पासपोर्ट साइज फोटो, किराएदार होने पर मकान मालिक का NOC
