8GB तक रैम वाला 5G फोन केवल 8499 रुपये में, रिपब्लिक डे सेल में तगड़ा ऑफर

बजट सेगमेंट में 8जीबी तक की रैम वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में तगड़ा ऑफर है। यह धमाकेदार डील Lava Storm Lite 5G पर दी जा रही है। डील में यह फोन 8499 रुपये में आपका हो सकता है।

Kumar Prashant SinghJan 18, 2026 03:32 pm IST
1/8

8GB तक रैम वाला 5G फोन केवल 8499 रुपये में, रिपब्लिक डे सेल में तगड़ा ऑफर

बजट सेगमेंट में 8जीबी तक की रैम (4जीबी रियल + 4जीबी वर्चुअल) वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में तगड़ा ऑफर है। यह धमाकेदार डील Lava Storm Lite 5G पर दी जा रही है। आप इस फोन को कूपन डिस्काउंट और कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन पर दी जा रही धाकड़ डील के बारे में।

2/8

कीमत और ऑफर

8जीबी तक की रैम (4जीबी रियल + 4जीबी वर्चुअल) वाले इस फोन की कीमत 8999 रुपये है। फोन पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इस फोन को कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं।

3/8

एक्सचेंज ऑफर भी

लावा का यह फोन एक्सचेंज ऑफर के साथ भी आपका हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

4/8

120Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

कंपनी इस फोन में 1612x720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.75 इंच का डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

5/8

शानदार डाइमेंसिटी प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी

प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में डाइमेंसिटी 7060 चिपसेट दे रही है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

6/8

फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

7/8

ओएस और फिंगरप्रिंट स्कैनर

फोन ऐंड्र्रॉयड 15 ओएस पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

8/8

दो कलर ऑप्शन

लावा का यह बजट 5G फोन दो कलर ऑप्शन- कॉस्मिक टाइटेनियम और ऐस्ट्रल ब्लू में आता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स8GB तक रैम वाला 5G फोन केवल 8499 रुपये में, रिपब्लिक डे सेल में तगड़ा ऑफर
;;;