
फोन आज (5 सितंबर, दोपहर 12PM बजे से) Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो रहा है। वैसे तो इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,099 रुपये है, लेकिन सेल में यह 7,999 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर मिलेगा। इसे एम्पायर गोल्ड और घोस्ट सिल्वर जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है। फोन में लावा की 'फ्री सर्विस एट होम' भी शामिल है।

2/6Lava Bold N4 Lite में 6.56-इंच का डिस्प्ले है। फोन मजबूत बिल्ड के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि फोन को मजबूती के लिए MIL-STD-810H रेटिंग भी मिली है, जिससे यह अचानक गिरने पर आसानी से नहीं टूटता।

3/6Lava Bold N4 Lite स्मार्टफोन यूनिसॉक 9863A चिपसेट पर चलता है। इसमें स्टैंडर्ड 3GB रैम है और यह 3GB तक वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट करता है, जिससे रैम बढ़कर 6GB तक हो जाती है। फोन में 32GB स्टोरेज भी है, जिसे माइक्रोएस कार्ड से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।

4/6Lava Bold N4 Lite एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर चलता है। लावा का कहना है कि इसके सॉफ्टवेयर में कोई फालतू ऐप्स (bloatware) नहीं हैं और इसे दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

5/6फोटोग्राफी के लिए, Lava Bold N4 Lite में 8-मेगापिक्सेल का AI रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है।

6/6Lava Bold N4 Lite में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और ऑडियो प्लेबैक के लिए एक सिंगल स्पीकर है।
