
लावा ने कंफर्म कर दिया है कि फोन में एक कस्टमाइजेबल एक्शन बटन मिलेगा। यह शॉर्टकट के रूप में काम करेगा। यूजर्स इस एक्शन बटन को एक क्लिक से कोई स्पेसिफिक ऐप खोलने के लिए या कोई अन्य काम करने के लिए यूज कर सकेंगे।

2/6लावा ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर, LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में टेम्परेचर कंट्रोल करने के लिए वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम होगा।

3/6कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है फोन 6.67-इंच 1.5K+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। कहा जा रहा है कि डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर डेप्थ, 446 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करेगा, जो तेज धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी देगा।

4/6फोन में मैट एजी ग्लास बैक और अल्ट्रा-स्लिम 1.7 मिमी बेजेल्स के साथ सटीक रूप से डिजाइन किया गया एल्युमीनियम अलॉय मेटल फ्रेम मिलेगा। टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फोन सुपर एंटी-ड्रॉप डायमंड फ्रेम स्ट्रक्चर, IP64 रेटेड बिल्ड, 1 घंटे तक बारिश में टिके रहने की क्षमता और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आएगा। इसमें गीले हाथों से इस्तेमाल के लिए वेट-टच कंट्रोल भी मिलेगा।

5/6कंपनी ने कैमरा डिजाइन का खुलासा कर दिया है। इसमें पिल शेप कैमरा मॉड्यूल है, जिसे होरिजॉन्टल पॉजीशन में रखा गया है। कहा जा रहा है कि फोन के रियर में 50MP OIS प्राइमरी लेंस के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। सेल्फी के लिए 50MP AI कैमरा मिलेगा। दोनों कैमरें 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

6/6फोन दो कलर ऑप्शन में डेब्यू करेगा। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि अपकमिंग लावा अग्नि 4 5G फोन - Lunar Mist और Phantom Black कलर में आएगा।
