Hindi Newsफोटोगैजेट्ससिर्फ 1 रुपये में महीने भर FREE कॉलिंग और इंटरनेट, ये मौका फिर नहीं मिलेगा; चूके तो देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे

सिर्फ 1 रुपये में महीने भर FREE कॉलिंग और इंटरनेट, ये मौका फिर नहीं मिलेगा; चूके तो देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे

BSNL का 1 रुपए वाला प्लान जल्द खत्म होने वाला है। इस प्लान में 30 दिनों तक रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री 4G सिम का सुनहरा मौका है। यहां जानिए इस ऑफर से जुड़ी सभी जरूरी शर्तें और पूरी डिटेल:

Himani GuptaJan 28, 2026 03:06 pm IST
1/7

Last chance to buy BSNL Rs 1 Plan

BSNL ने न्यू इयर को और खास बनाते हुए अपने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त सरप्राइज़ दिया है। कंपनी ने ‘New Year’ नाम से ऐसा स्पेशल प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत महज 1 रुपये रखी गई है। इस सस्ते से रिचार्ज में यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS का फायदा मिल रहा है। हालांकि यह ऑफर ज्यादा समय के लिए नहीं है, इसलिए अगर आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो देर करना भारी पड़ सकता है।

2/7

BSNL के 1 रुपए वाले प्लान में क्या-क्या मिल रहा है?

BSNL के इस खास ऑफर में सिर्फ 1 रुपये खर्च करने पर यूजर्स को कई शानदार बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल में कोई रुकावट नहीं आती। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही हर दिन 100 SMS बिल्कुल मुफ्त मिलते हैं।

3/7

BSNL के 1 रुपए वाले प्लान को कैसे करें एक्टिव?

अगर आप BSNL के मौजूदा ग्राहक हैं तो इस प्लान को एक्टिव करना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले MyBSNL App या BSNL Selfcare Portal पर लॉग-इन करें। वहां “Freedom Offer” का विकल्प दिखाई देगा।

4/7

USSD कोड से भी मिलेगा फायदा

जो यूजर्स ऐप या पोर्टल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, वे USSD कोड के जरिए भी इस ऑफर को एक्टिव कर सकते हैं। इसके लिए अपने फोन से BSNL का तय शॉर्ट कोड डायल करना होगा, जिसके बाद ऑफर आसानी से चालू हो जाएगा।

5/7

कब तक वैलिड है यह ऑफर?

BSNL का यह न्यू ईयर Offer एक लिमिटेड पीरियड डील है। कंपनी के मुताबिक यह खास प्लान सिर्फ 31 जनवरी तक ही उपलब्ध रहेगा। यानी अगर आपने अभी तक इसे एक्टिव नहीं किया है, तो समय बहुत कम बचा है।

6/7

क्यों मच रहा है इस ऑफर को लेकर इतना शोर?

आज के समय में जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियां महंगे रिचार्ज प्लान पेश कर रही हैं, वहीं BSNL का यह ऑफर बेहद अलग और किफायती साबित हो रहा है। सिर्फ 1 रुपये में डेटा, कॉलिंग और SMS का ऐसा कॉम्बिनेशन मिलना लगभग नामुमकिन है। यही वजह है कि कम बजट में ज्यादा फायदा चाहने वाले यूजर्स के लिए यह ऑफर किसी सोने पर सुहागा से कम नहीं है।

7/7

31 जनवरी तक खत्म हो रहे ये प्लान्स भी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अब इन 4 चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स में बिना कीमत बढ़ाए रोजाना मिलने वाले डेटा को बढ़ा रही है, और ये खास ऑफर 31 जनवरी 2026 तक वैध रहेगा। बता दें कि बीएसएनएल के 225 रुपए, 347 रुपए, 485 रुपए और 2399 रुपए वाले प्रीपेड प्लान्स में अतिरिक्त डेटा बेनेफिट दिए जा रहे हैं, जिससे यूजर्स को हर दिन इंटरनेट का फायदा और भी आसानी से मिल रहा है।