
Apple ने हाल ही में भारत में अपने कई iPhone मॉडल्स की कीमत बढ़ा दी है। इनमें कंपनी का बेहद पतला iPhone Air भी शामिल है। iPhone Air को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 18000 रुपए के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। इसके साथ ही बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा उठाकर आप फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। वहीं फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर कोई छूट नहीं दी जा रही है।

2/7iPhone Air की नई कीमत देखकर कई खरीदारों का बजट बिगड़ सकता है। Apple की वेबसाइट पर 256GB मॉडल की कीमत अब 1,19,900 रुपए है। वहीं Amazon पर यह 18,000 रुपए के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। फोन को अमेजन से 1,01,900 रुपए में खरीदा जा सकता है।

3/7वहीं अगर आपके पास अमेजन पे का कार्ड है तो आपको 3057 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही PNB क्रेडिट कार्ड फोन खरीदने पर 2000 रुपए का पेमेंट हो सकता है।

4/7अगर आपके पास पहले से कोई पुराना स्मार्टफोन है और आप उसे बदलकर iPhone Air लेना चाहते हैं तो Amazon का एक्सचेंज ऑफर भी काम आ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और उसकी कंडीशन के आधार पर 33,200 रुपए तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है।

5/7iPhone Air को Apple ने अपनी पतली डिजाइन को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन आउटडोर इस्तेमाल के दौरान 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकती है।

6/7परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का A19 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन iOS 27 पर चलता है और नए Siri AI फीचर्स को भी सपोर्ट करने वाला है।

7/7फोटोग्राफी के लिए iPhone Air में पीछे 48MP Fusion कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो फोन में करीब 3,100mAh की बैटरी दी गई है। यह 20W वायर्ड चार्जिंग और 12W MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
