
अगर आप OnePlus स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कल तक आपके पास शानदार मौका है। OnePlus की Community Sale कल 10 जून को खत्म होने वाली है। इस सेल के दौरान फ्लैगशिप और Nord सीरीज स्मार्टफोन्स पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस सेल में आप बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और अन्य डील्स का फायदा उठा सकते हैं।

2/6OnePlus Community Sale में इस स्मार्टफोन को 3000 रुपए के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। सेल में आप फोन को 74,999 रुपए में खरीद सकते हैं। ऐसे में जो यूजर्स OnePlus का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह डील अच्छी बचत का मौका साबित हो सकती है।

3/6प्रीमियम फ्लैगशिप OnePlus 13 फोन 69,999 रुपए में लॉन्च किया गया है, लेकिन सेल के दौरान कंपनी इस पर 12,000 रुपए का सीधा डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 5,000 रुपए का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी कुल मिलाकर इस फोन पर 17,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है। सभी ऑफर्स का फायदा लेने के बाद OnePlus 13 की प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 52,999 रुपए रह जाती है।

4/6OnePlus 13s को भी आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के रूप में 54,999 रुपए लॉन्च किया था लेकिन सेल के दौरान ग्राहकों को 2,000 रुपए का सीधा प्राइस डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपए का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। इन दोनों ऑफर्स का लाभ लेने के बाद OnePlus 13s की प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 49,999 रुपए रह जाती है।

5/6Community Sale के दौरान OnePlus Nord 6 को आकर्षक बैंक ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत 42,999 रुपए है, लेकिन चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने पर 2,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 40,999 रुपए रह जाती है।

6/6OnePlus Community Sale के दौरान कंपनी ने Nord CE6 और Nord CE6 Lite पर भी आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं। OnePlus Nord CE6, जिसे लॉन्च के समय 31,999 रुपए की कीमत पर उतारा गया था, अब सेल में सिर्फ 29,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, OnePlus Nord CE6 Lite खरीदने वाले ग्राहकों को 1,500 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 21,499 रुपए रह जाती है।
