Hindi Newsफोटोगैजेट्सजियो एयरटेल Vi के सबसे शानदार अफोर्डेबल प्लान, 150 रुपये से कम में कमाल के बेनिफिट

जियो एयरटेल Vi के सबसे शानदार अफोर्डेबल प्लान, 150 रुपये से कम में कमाल के बेनिफिट

जियो, Vi और एयरटेल यूजर्स को बेस्ट प्लान्स की लंबी रेंज ऑफर कर रहे हैं। अगर आप बेहद किफायती दाम में बेस्ट बेनिफिट ऑफर करने वाले प्लान की तलाश में हैं, तो हम आपकी थोड़ी हेल्प करने वाले हैं। इन प्लान की कीमत 150 रुपये से कम है। 

Kumar Prashant SinghOct 09, 2025 01:05 pm IST
1/7

जियो एयरटेल Vi के सबसे शानदार अफोर्डेबल प्लान, 150 रुपये से कम में कमाल के बेनिफिट

जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल यूजर्स को बेस्ट प्लान्स की लंबी रेंज ऑफर कर रहे हैं। वहीं, अगर आप बेहद किफायती दाम में बेस्ट बेनिफिट ऑफर करने वाले प्लान की तलाश में हैं, तो हम आपकी थोड़ी हेल्प करने वाले हैं। इन प्लान की कीमत 150 रुपये से कम है। इन प्लान में आपको डेटा और कॉलिंग बेनिफिट मिलेगा। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

2/7

एयरटेल का 121 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है। कंपनी का यह प्लान इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 6जीबी डेटा ऑफर करता है।

3/7

एयरटेल का 100 रुपये वाला प्लान

यह भी एक डेटा पैक है। इसमें कंपनी 30 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इसमें आपको 6जीबी डेटा और 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा।

4/7

जियो का 139 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 7 दिन की है। यह एक डेटा पैक है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 12जीबी डेटा मिलेगा।

5/7

जियो का 125 रुपये वाला प्लान

यह जियो फोन का प्लान है। इसमें कंपनी हर दिन 0.5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन की है। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री एसएमएस के साथ आता है। यह प्लान जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस देता है।

6/7

वोडाफोन-आइडिया का 139 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह डेटा प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको 12जीबी डेटा मिलेगा।

7/7

वोडाफोन-आइडिया का 101 रुपये वाला प्लान 

इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। इसमें आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। यह प्लान 5जीबी डेटा ऑफर करता है। इसमें आपको जियो हॉटस्टार का भी ऐक्सेस मिलेगा।