Hindi Newsफोटोगैजेट्स84 दिन चलने वाले जियो के टॉप 3 प्लान, अनलिमिटेड डेटा और फ्री कॉलिंग, ओटीटी भी

84 दिन चलने वाले जियो के टॉप 3 प्लान, अनलिमिटेड डेटा और फ्री कॉलिंग, ओटीटी भी

यहां हम आपको जियो के तीन जबर्दस्त प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जो 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर करते हैं। इनमें आपको डेली 2जीबी डेटा मिलेगा। एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। ये प्लान ओटीटी बेनिफिट्स के साथ आते हैं।

Kumar Prashant SinghTue, 28 Oct 2025 04:11 PM
1/7

84 दिन चलने वाले जियो के टॉप 3 प्लान, अनलिमिटेड डेटा और फ्री कॉलिंग, ओटीटी भी

किफायती दाम में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश कर कर रहे हैं, तो जियो के 84 दिन चलने वाले प्लान आपके लिए बेस्ट हैं। यहां हम आपको जियो के तीन जबर्दस्त प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जो 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर करते हैं। इन प्लान में आपको डेली 2जीबी डेटा मिलेगा। एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। ये प्लान ओटीटी बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

2/7

1029 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है।

3/7

शानदार ओटीटी बेनिफिट्स

जियो के इस प्लान में आपको जियो टीवी के साथ अमेजन प्राइम लाइट और जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस मिलेगा। प्लान दो महीने के लिए जियो होम का फ्री ट्रायल भी देता है।

4/7

1049 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह प्लान 84 दिन चलता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है।

5/7

शानदार ओटीटी बेनिफिट्स

जियो के इस प्लान में आपको जियो टीवी के साथ सोनी लिव, जी5 और जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस मिलेगा। प्लान दो महीने के लिए जियो होम का फ्री ट्रायल भी देता है।

6/7

1299 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह प्लान भी 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। इसमें आपको डेली 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है।

7/7

शानदार ओटीटी बेनिफिट्स

जियो के इस प्लान में आपको जियो टीवी के साथ नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस मिलेगा। प्लान दो महीने के लिए जियो होम का फ्री ट्रायल भी देता है।