Hindi Newsफोटोगैजेट्स70 रुपये से कम के सबसे जबर्दस्त प्लान, 39 रुपये वाले में रोज मिलेगा 3GB डेटा

70 रुपये से कम के सबसे जबर्दस्त प्लान, 39 रुपये वाले में रोज मिलेगा 3GB डेटा

हम आपको जियो के कुछ सबसे सस्ते डेटा पैक के बारे में बताने वाले हैं। इन डेटा पैक की कीमत 70 रुपये से कम है। लिस्ट में 39 रुपये का भी एक डेटा पैक है, जो हर दिन 3जीबी डेटा देता है। आइए जानते हैं डियो के इन डेटा पैक के बारे में।

Kumar Prashant SinghNov 26, 2025 08:34 am IST
1/7

70 रुपये से कम के सबसे जबर्दस्त प्लान, 39 रुपये वाले में रोज मिलेगा 3GB डेटा

जियो अपने यूजर्स को इंटरनेट यूज करने के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान ऑफर कर रहा है। कंपनी के डेटा पैक इन्हीं में से एक हैं। आज हम आपको जियो के कुछ सबसे सस्ते डेटा पैक के बारे में बताने वाले हैं। इन डेटा पैक की कीमत 70 रुपये से कम है। लिस्ट में 39 रुपये का भी एक डेटा पैक है, जो हर दिन 3जीबी डेटा देता है। आइए जानते हैं डियो के इन डेटा पैक के बारे में।

2/7

11 रुपये वाला प्लान

जियो का यह डेटा ओनली पैक 1 घंटे की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 10जीबी डेटा मिलेगा।

3/7

19 रुपये वाला प्लान

जियो के इस डेटा पैक की वैलिडिटी 1 दिन की है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए 1जीबी डेटा दे रही है। (Photo: Freepik)

4/7

29 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान 2 दिन चलता है। इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को इंटरनेट यूज करने के लिए 2जीबी डेटा मिलेगा।

5/7

39 रुपये वाला प्लान

जियो का यह पॉप्युलर डेटा पैक 3 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 3जीबी डेटा मिलेगा।

6/7

49 रुपये वाला प्लान

यह प्लान 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 25जीबी डेटा मिलेगा।

7/7

69 रुपये वाला प्लान

जियो का यह डेटा पैक 7 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को कंपनी 6जीबी डेटा ऑफर कर रही है।