1/7जियो अपने यूजर्स को किफायती दाम में तगड़े बेनिफिट्स वाले प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है। कंपनी का 349 रुपये वाला प्लान इन्हीं में से एक है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। प्लान में 35100 रुपये का खास बेनिफिट भी दिया जा रहा है, जो 18 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको ओटीटी ऐप का भी ऐक्सेस मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

जियो का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में हर दिन 2जीबी के हिसाब से टोटल 56जीबी डेटा दिया जा रहा है।

कंपनी इस प्लान के साथ एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा दे रही है। इसमें आपको रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

कंपनी इस प्लान के साथ जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। साथ ही इसमें आपको जियो टीवी भी फ्री मिलेगा।

यह प्लान गूगल जेमिनी प्रो प्लान के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है। इस सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी 18 महीने और कीमत 35100 रुपये है।

जियो का यह प्लान यूजर्स को जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी का फ्री स्टोरेज भी देता है।

जियो का यह प्लान नए कनेक्शन पर दो महीने के लिए जियो होम का फ्री ट्रायल दे रहा है।
