Hindi Newsफोटोगैजेट्सJio के इन प्लान में मिलेगा 300GB तक डेटा, फ्री कॉलिंग और ओटीटी का भी मजा, कीमत भी कम

Jio के इन प्लान में मिलेगा 300GB तक डेटा, फ्री कॉलिंग और ओटीटी का भी मजा, कीमत भी कम

कंपनी इन प्लान में 300जीबी तक डेटा ऑफर कर रही है। साथ ही इन प्लान में आपको जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा। इनमें कुछ प्लान ऐसे भी हैं, जिनमें नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो का फ्री ऐक्सेस भी दिया जा रहा है।

Kumar Prashant SinghNov 18, 2025 01:37 pm IST
1/7

Jio के इन प्लान में 300GB तक डेटा, फ्री कॉलिंग और ओटीटी का भी मजा

खूब सारा डेटा, कॉलिंग और ओटीटी का मजा लेना चाहते हैं, तो जियो के पोस्टपेड प्लान आपके लिए ही हैं। कंपनी इन प्लान में 300जीबी तक डेटा ऑफर कर रही है। साथ ही इन प्लान में आपको जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा। इनमें कुछ प्लान ऐसे भी हैं, जिनमें नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो का फ्री ऐक्सेस भी दिया जा रहा है। इन प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। आइए जानते हैं जियो के इन पोस्टपेड प्लान्स के बारे में।

2/7

349 रुपये वाला प्लान

जियो के इस पोस्टपेड प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 30जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग दे रही है। आपको इस प्लान में जियो हॉटस्टार और जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस मिलेगा।

3/7

449 रुपये वाला प्लान

यह एक फैमिली प्लान है। इसमें तीन अडिशनल सिम का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। प्लान में 75जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। इसमें कंपनी जियो हॉटस्टार और जियो टीवी का ऐक्सेस भी दिया जा रहा है।

4/7

649 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस दे रही है। यह प्लान जियो टीवी और जियो हॉटस्टार के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है।

5/7

749 रुपये वाला प्लान

जियो का यह पोस्टपेड प्लान इंटरनेट यूज करने के लिए 100जीबी डेटा ऑफर करता है। इसमें तीन अडिशनल सिम का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। प्लान में आपको नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम लाइट और जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस मिलेगा। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है।

6/7

1549 रुपये वाला प्लान

यह प्लान इंटरनेट यूज करने के लिए 300जीबी डेटा ऑफर करता है। प्लान में आपको रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान नेटफ्लिक्स (मोबाइल), अमेजन प्राइम लाइट और जियो टीवी के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है।

7/7

सभी प्लान में अनलिमिटेड डेटा और क्लाउड स्टोरेज

जियो के ये सभी प्लान एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहे हैं। साथ ही इनमें आपको जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी का स्टोरेज भी मिलेगा।