1/7जियो अपने यूजर्स को बेस्ट प्लान्स की लंबी रेंज ऑफर कर रहा है। इनमें कुछ पॉप्युलर प्लान हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद हैं। ये प्लान कंपनी की वेबसाइट पर पॉप्युलर प्लान्स की कैटिगरी में मौजूद हैं। इनमें जो सबसे सस्ता प्लान है, उसकी कीमत मात्र 48 रुपये है। इन प्लान में आपको 365 दिन तक की वैलिडिटी और खूब सारा डेटा मिलेगा। इनमें कुछ प्लान ऐसे भी हैं, जिनमें ओटीटी ऐप का ऐक्सेस भी दिया जा रहा है।

जियो का यह एक गेमिंग ऐड-ऑन प्लान है। इसमें आपको तीन दिन के लिए जियो गेम्स क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। प्लान के सब्सक्राइबर पीसी, लैपटॉप, मोबाइल और जियो सेट-टॉप बॉक्स पर गेम प्ले कर सकते हैं।

जियो का यह प्लान 14 दिन चलता है। इस प्लान में कंपनी हर दिन 2जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा भी दिया जा रहा है। अनलिमिटेड कॉलिंग वाला यह प्लान जियो टीवी के ऐक्सेस के साथ आता है।

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा देता है। इसमें कंपनी 90 दिन के लिए जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस भी दे रही है। प्लान में आपको फ्री कॉलिंग भी मिलेगी।

कंपनी इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। यह प्लान हर दिन 2जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। इसमें एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। प्लान में कंपनी 12 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस दे रही है।

कंपनी का यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग भी दे रही है। यह प्लान नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।

जियो का यह प्लान 365 दिन चलता है। इसमें कंपनी रोज 2.5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इसमें आपको जियो हॉटस्टार और जियो टीवी का ऐक्सेस मिलेगा।
