1/7जियो अपने यूजर्स को बेस्ट प्लान्स की लंबी रेंज ऑफर कर रहा है। कंपनी के पोर्टफोलियो में सस्ते प्लान्स भी हैं, जो बेस्ट बेनिफिट्स के साथ आते हैं। अगर आप भी अपने लिए किफायती दाम में डेली डेटा और कॉलिंग वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको 5 जबर्दस्त ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। ये प्लान जियो फोन के हैं। इन सभी प्लान की कीमत 190 रुपये से कम है और इनमें जो सबसे सस्ता प्लान है, वह मात्र 75 रुपये का है। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

जियो फोन के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में आपको रोज 1जीबी डेटा मिलेगा। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ आता है।

जियो फोन का यह प्लान 28 दिन चलता है। इसमें आपको डेली 0.5जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान टोटल 300 एसएमएस ऑफर करता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन है। इसमें आपको रोज 0.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री एसएमएस दे रही है।

कंपनी का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको हर दिन 100एमबी के साथ 200एमबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री एसएमएस दे रही है।

जियो का यह प्लान 23 दिन चलता है। इस प्लान में आपको हर दिन 100 एमबी डेटा के साथ 200एमबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री एसएमएस दे रही है।

जियो फोन के ये सारे प्लान जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस देते हैं। साथ ही इनमें आपको जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी स्टोरेज भी मिलेगा।
