करोड़ों ग्राहकों को मिल रहा '120GB Bonus Data'; 365 दिन चलने वाले प्लान पर Jio का धांसू ऑफर

Reliance Jio की ग्राहकों की बल्ले-बल्ले हो गई है। कंपनी अपने Mega Anniversary Offer के हिस्से के रूप में ग्राहकों को 120GB BONUS DATA दे रही है। इतनी है नहीं, कंपनी ग्राहकों को JioTV Pro वाउचर की पेशकश भी कर रही है। किस प्लान पर मिल रहा ऑफर, चलिए बताते हैं... 

Arpit SoniSep 06, 2026 04:43 pm IST
Follow us on Google News
1/5

रिलायंस जियो का 3,599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

रिलायंस जियो ने अपने मौजूदा 3,599 रुपये के एनुअल प्रीपेड प्लान पर मेगा एनिवर्सरी ऑफर के तहत 120GB बोनस डेटा और 12 JioTV Pro पैक वाउचर की पेशकश कर रही है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान का रोज का खर्च 9.86 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा (पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 912.5GB) मिलता है। इसके अलावा प्लान में डेली 100 SMS भी मिलते हैं। डेली डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद भी इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। एलिजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है, लेकिन इसके लिए यूजर के पास 5G फोन होना चाहिए, उन्हें जियो के 5G कवरेज एरिया में होना चाहिए और ऑपरेटर की जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा।

2/5

मेगा एनिवर्सरी ऑफर में 120GB डेटा मिलेगा

एनिवर्सरी ऑफर के तहत सबसे बड़ा बेनिफिट 120GB बोनस डेटा है। जियो इसे 12 महीनों तक हर महीने 10GB बोनस डेटा के तौर पर दे रहा है। यानी रेगुलर डेटा और बोनस डेटा मिलेगा सालभर में ग्राहकों को कुल 1032.5GB डेटा मिलता है। हालांकि, ग्राहकों को ध्यान देना चाहिए कि 120GB का फायदा प्लान के रोजाना मिलने वाले 2.5GB डेटा से अलग है और यह हर महीने डेटा बूस्टर के जरिए दिया जाएगा। यूजर्स को हर बूस्टर के लिए एक्टिवेशन प्रोसेस, वैलिडिटी और रिडेम्पशन की शर्तों के बारे में जानने के लिए MyJio ऐप चेक करना चाहिए।

3/5

JioTV Pro और JioHotstar बेनिफिट

इस मेगा एनिवर्सरी ऑफर में 12 JioTV Pro पैक वाउचर भी शामिल हैं, जिनमें से हर एक की कीमत 55 रुपये है। यह पैक JioTV के जरिए 1,000 से ज्यादा टेलीविजन चैनलों का एक्सेस देता है। 3,599 रुपये के रिचार्ज में JioHotstar Mobile + Hollywood सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। ग्राहकों को उसी जियो मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके JioHotstar में लॉगइन करना होगा जिस पर एलिजिबल रिचार्ज एक्टिवेट किया गया है। कंपनी की शर्तों के अनुसार, JioHotstar सब्सक्रिप्शन का फायदा उठाते रहने के लिए यूजर्स को अपने मौजूदा प्लान के खत्म होने के 48 घंटे के अंदर एक एलिजिबल प्लान से रिचार्ज करना होगा। सब्सक्राइबर्स को JioAICloud के जरिए 50GB का कॉम्प्लिमेंट्री क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है।

4/5

Google AI Pro ऑफर

इस प्लान में ग्राहकों को 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसकी कीमत जियो के अनुसार 35,100 रुपये है। इस मेंबरशिप में Google के Gemini AI फीचर्स का बेहतर एक्सेस, 5TB क्लाउड स्टोरेज और दूसरे सपोर्टेड Google AI टूल्स शामिल हैं। Google AI Pro सब्सक्रिप्शन सिर्फ 3,599 रुपये वाले रिचार्ज तक ही सीमित नहीं है। जियो की ऑफर की शर्तों के अनुसार, यह 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के उन Jio रिटेल यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिनके पास 349 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाला एक्टिव अनलिमिटेड 5G प्लान है। बेनिफिट मिलने की अवधि के दौरान सब्सक्राइबर को लगातार एलिजिबल प्लान पर बने रहना होगा। इस ऑफर को MyJio ऐप में संबंधित बैनर के जरिए Gmail अकाउंट का इस्तेमाल करके क्लेम किया जा सकता है।

5/5

ट्रैवल, शॉपिंग और मूवी वाउचर

इस प्लान में कई पार्टनर वाउचर भी मिलते हैं, जिन्हें MyJio ऐप के 'कूपन्स' या 'माई विनिंग्स' सेक्शन से एक्सेस किया जा सकता है। सब्सक्राइबर्स EaseMyTrip के जरिए फ्लाइट बुकिंग पर 2,200 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। AJIO बेनिफिट के तहत कम से कम 1,000 रुपये की शॉपिंग पर 200 रुपये की छूट मिलती है। Cinepolis वाउचर मूवी टिकट पर 150 रुपये की फ्लैट छूट देता है, बशर्ते कम से कम 550 रुपये का ट्रांजैक्शन हो और दो टिकट खरीदे जाएं। यह ऑफर मंगलवार को लागू नहीं होता है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सकरोड़ों ग्राहकों को मिल रहा '120GB Bonus Data'; 365 दिन चलने वाले प्लान पर Jio का धांसू ऑफर