
अगर आप घर के लिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं या पहले से JioHome इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। JioHome ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत अगर ग्राहक 2 महीने का प्लान लेते हैं, तो उन्हें 1 महीने की अतिरिक्त सर्विस बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। यानी कुल तीन महीने तक सेवा का लाभ मिलेगा, जबकि भुगतान सिर्फ दो महीने का करना होगा।

2/7इस ऑफर की खास बात यह है कि ग्राहकों को सिर्फ हाई-स्पीड इंटरनेट ही नहीं, बल्कि Unlimited Data, 12 OTT ऐप्स और 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का भी एक्सेस मिलेगा। ऐसे में जो यूजर्स एक ही प्लान में इंटरनेट और एंटरटेनमेंट दोनों चाहते हैं।

3/7Jio का यह ऑफर 100 Mbps स्पीड वाले JioHome ब्रॉडबैंड प्लान पर उपलब्ध है। इस प्लान की हर महीने की कीमत 899 रुपए (टैक्स अतिरिक्त) है। अगर ग्राहक 2 महीने का प्लान एक साथ रिचार्ज कराते हैं, तो उन्हें 1 महीने की अतिरिक्त सर्विस बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। यानी कुल 3 महीने तक हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलेगा, जबकि पेमेंट सिर्फ 2 महीने का करना होगा।

4/7इस प्लान में 100 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है, जिससे 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वर्क फ्रॉम होम, वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन क्लास जैसे काम बिना किसी रुकावट के किए जा सकते हैं।

5/7JioHome के इस ऑफर में ग्राहकों को 12 OTT प्लेटफॉर्म्स का भी एक्सेस मिलता है। एंटरटेनमेंट के लिए Jio इस प्लान के साथ 12 प्रीमियम OTT ऐप्स का एक्सेस भी देता है। इनमें JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, FanCode समेत कई लोकप्रिय प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

6/7इंटरनेट और OTT के अलावा इस ऑफर में 1000+ लाइव टीवी चैनल्स का भी फायदा मिलता है। इसमें न्यूज, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, बच्चों और रीजनल चैनल्स जैसी कई कैटेगरी शामिल हैं। ऐसे में पूरा परिवार एक ही कनेक्शन पर अलग-अलग तरह का कंटेंट देख सकता है।

7/7इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहक JioHome के पात्र 2 महीने वाले प्लान का चुनाव कर सकते हैं। ऑफर की शर्तें और उपलब्धता आपके क्षेत्र और चुने गए प्लान के अनुसार अलग हो सकती हैं। इसलिए प्लान खरीदने से पहले ऑफिशियल Jio वेबसाइट या MyJio ऐप पर ऑफर की जानकारी जरूर देख लें।
