Hindi Newsफोटोगैजेट्सनेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम का मजा, जियो टीवी भी फ्री, डेटा अनलिमिटेड

नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम का मजा, जियो टीवी भी फ्री, डेटा अनलिमिटेड

मोबाइल रिचार्ज के साथ ओटीटी ऐप्स का मजा लेना चाहते हैं, तो जियो के पास आपके लिए कुछ जबर्दस्त ऑप्शन हैं। जियो के ये प्रीपेड प्लान नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम लाइट के फ्री ऐक्सेस के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

Kumar Prashant SinghFeb 05, 2026 11:05 am IST
1/8

नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम का मजा, जियो टीवी भी फ्री, डेटा अनलिमिटेड

मोबाइल रिचार्ज के साथ ओटीटी ऐप्स का मजा लेना चाहते हैं, तो जियो के पास आपके लिए कुछ जबर्दस्त ऑप्शन हैं। आज हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं। जियो के ये प्रीपेड प्लान नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम लाइट के फ्री ऐक्सेस के साथ आते हैं। इन प्लान में आपको फ्री कॉलिंग और अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

2/8

जियो का 1029 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा दे रही है। एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।

3/8

फ्री कॉलिंग और ओटीटी

जियो का यह प्लान फ्री कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इसमें कंपनी जियो हॉटस्टार और अमेजन प्राइम लाइट का ऐक्सेस दे रही है।

4/8

फ्री क्लाउड स्टोरेज और जियो टीवी

इस प्लान में आपको जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी फ्री स्टोरेज मिलेगा। प्लान में कंपनी जियो टीवी का ऐक्सेस भी दे रही है।

5/8

जियो का 1299 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी रोज 2जीबी डेटा दे रही है। प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।

6/8

फ्री कॉलिंग और ओटीटी

जियो का यह प्लान भी फ्री कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इसमें कंपनी जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स बेसिक का ऐक्सेस दे रही है।

7/8

फ्री क्लाउड स्टोरेज और जियो टीवी

जियो का यह प्लान भी में जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी फ्री स्टोरेज ऑफर करता है। प्लान में कंपनी जियो टीवी का ऐक्सेस भी दे रही है।

8/8

दोनों प्लान में गूगल जेमिनी प्रो फ्री

कंपनी इन दोनों प्लान के साथ गूगल जेमिनी प्रो प्लान का ऐक्सेस दे रही है, जिसकी कीमत 35100 रुपये है।