
जियो अपने यूजर्स को बेस्ट प्रीपेड प्लान्स की लंबी रेंज ऑफर कर रहा है। वहीं, अगर आप पोस्टपेड यूजर हैं और अपने लिए बेस्ट प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको तीन बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान में आपको 75जीबी से 300जीबी तक डेटा मिलेगा। सभी प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस बेनिफिट के साथ आते हैं। इन प्लान में कंपनी ओटीटी ऐप्स का भी ऐक्सेस दे रही है। आइए जानते हैं।

2/7यह जियो का फैमिली पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान में कंपनी तीन ऐड-ऑन सिम का ऑप्शन दे रही है। प्रति ऐड-ऑन सिम कंपनी यूजर्स से हर महीने 150 रुपये लेगी। प्लान में 75जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। ऐड-ऑन सिम को कंपनी 5-5जीबी अडिशनल डेटा दे रही है।

3/7जियो का यह प्लान जियो होम का दो महीने के लिए फ्री ट्रायल ऑफर कर रहा है। प्लान जियो हॉटस्टार और जियो टीवी के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है। इस प्लान में आपको 35100 रुपये की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो प्लान का ऐक्सेस भी मिलेगा।

4/7यह प्लान भी एक फैमिली प्लान है। इसमें भी तीन ऐड-ऑन सिम का ऑप्शन दिया जा रहा है। ऐड-ऑन सिम के लिए आपको प्रति महीने 150 रुपये खर्च करने होंगे। प्लान में 100जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। ऐड-ऑन सिम को कंपनी 5-5जीबी अडिशनल डेटा दे रही है।

5/7जियो के इस प्लान में आपको नेटफ्लिक्स (बेसिक) और अमेजन प्राइम लाइट का सब्सक्रिप्शन (दो साल के लिए) मिलेगा। यह प्लान भी गूगल जेमिनी प्रो प्लान के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है, जो 18 महीने के लिए वैलिड रहेगा। प्लान में कंपनी जियो टीवी का भी ऐक्सेस दे रही है।

6/7कंपनी का यह प्लान इस इंडिविजुअल प्लान है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 300जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी 500जीबी तक का डेटा रोलओवर भी दे रही है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस दिया जा रहा है।

7/7जियो का यह पोस्टपेड प्लान अमेजन प्राइम लाइट, नेटफ्लिक्स (मोबाइल), जियो टीवी और जियो हॉटस्टार के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है। बाकी प्लान्स की तरह यह प्लान भी गूगल जेमिनी प्रो प्लान का 18 महीने वाला सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है, जिसकी कीमत 35100 रुपये है।
