Hindi Newsफोटोगैजेट्सप्रीपेड यूजर्स की मौज, मोबाइल रिचार्ज पर फ्री मिलेगा 50GB तक एक्सट्रा डेटा, वैलिडिटी 365 दिन तक

प्रीपेड यूजर्स की मौज, मोबाइल रिचार्ज पर फ्री मिलेगा 50GB तक एक्सट्रा डेटा, वैलिडिटी 365 दिन तक

जियो और Vi अपने यूजर्स को 20जीबी से 50जीबी तक एक्सट्रा डेटा ऑफर कर रही हैं। इन प्लान में डेली डेटा बेनिफिट भी दिया जा रहा है। आपको इनमें अनिलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। ये प्लान कई शानदार अडिशनल बेनिफिट्स के साथ आते हैं।

Kumar Prashant SinghNov 25, 2025 07:38 am IST
1/7

प्रीपेड यूजर्स की मौज, मोबाइल रिचार्ज पर फ्री मिलेगा 50GB तक एक्सट्रा डेटा, वैलिडिटी 365 दिन तक

प्रीपेड नंबर यूज करते हैं, तो आपको मोबाइल रिचार्ज पर बिना किसी एक्सट्रा चार्ज 50जीबी ज्यादा डेटा मिलेगा। टेलिकॉम कंपनियां जियो और वोडाफोन-आइडिया (Vi) अपने यूजर्स को 20जीबी से 50जीबी तक एक्सट्रा डेटा ऑफर कर रही हैं। इन प्लान में डेली डेटा बेनिफिट भी दिया जा रहा है। आपको इनमें अनिलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। ये प्लान कई शानदार अडिशनल बेनिफिट्स के साथ आते हैं। तो आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

2/7

जियो का 749 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह प्लान 72 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको डेली 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी 20जीबी एक्सट्रा डेटा दे रही है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस देता है।

3/7

जियो का 899 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन की है। इसमें कंपनी हर दिन 2जीबी डेटा के साथ 20जीबी एक्सट्रा डेटा ऑफर कर रही है। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस देता है।

4/7

जियो के इन दोनों प्लान में गूगल जेमिनी फ्री

कंपनी इन दोनों प्लान के साथ जेमिनी प्रो प्लान का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन दे रही है, जिसकी कीमत 35100 रुपये है। इसके अलावा इस प्लान में आपको जियो टीवी और जियो हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस मिलेगा।

5/7

वोडाफोन-आइडिया का 1749 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिन है। इसमें हर दिन 1.5जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान में आपको 45 दिन के लिए 30जीबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। प्लान फी कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस देता है। इसमें आपको बिंज ऑल नाइट और डेटा डिलाइट्स बेनिफिट भी मिलेगा।

6/7

वोडाफोन-आइडिया का 3499 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। इसमें हर दिन 1.5जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान में आपको 90 दिन के लिए 50जीबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। यह प्लान भी बिंज ऑल नाइट और डेटा डिलाइट्स के साथ आता है। प्लान में फ्री कॉलिंग और रोज 100 फ्री एसएमएस दिए जा रहे हैं। (Photo: Freepik)

7/7

वोडाफोन-आइडिया का 3699 रुपये वाला प्लान

365 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में आपको हर दिन 1.5जीबी मिलेगा। प्लान में कंपनी 90 दिन के लिए 50जीबी एक्सट्रा डेटा दे रही है। वोडा के बाकी दोनों प्लान्स की तरह यह प्लान भी बिंज ऑल नाइट और डेटा डिलाइट्स के साथ आता है। प्लान में फ्री कॉलिंग और रोज 100 फ्री एसएमएस दिए जा रहे हैं।