1/7जियो और एयरटेल अपने यूजर्स को एक से बढ़ कर एक प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहे हैं। प्रीपेड के साथ दोनों कंपनियां यूजर्स को पोस्टपेड प्लान्स के भी तगड़े ऑप्शन दे रही है। वहीं, अगर आप जियो या एयरटेल के किफायती ब्रॉडबैंड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो भी ऑप्शन की कमी नहीं है। हम आपको आज इन दोनों कंपनियों के 450 रुपये से कम के पोस्टपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान में आपको 75जीबी तक डेटा और ओटीटी ऐप के साथ कॉलिंग भी मिलेगी। जियो अपने यूजर्स को 35100 रुपये का जेमिनी प्रो एआई प्लान ऑफर कर रहा है। वहीं, एयरटेल यूजर्स को 17 हजार रुपये का Perplexity Pro AI का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।

कंपनी का यह प्लान इंटरनेट यूज करने के लिए 30जीबी डेटा ऑफर करता है। इस प्लान में आपको अनलिनिटेड कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। प्लान जियो टीवी और जियो हॉटस्टार के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है।

जियो का यह फैमिली पोस्टपेड प्लान है। इसमें आपको तीन अडिशनल सिम का ऑप्शन मिलेगा। प्लान 75जीबी डेटा के साथ आता है। अडिशनल सिम को कंपनी हर महीने 5-5जीबी डेटा दे रही है। प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। प्लान में आपको जियो टीवी और जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस मिलेगा।

जियो के ये दोनों पोस्टपेड प्लान दो महीने के लिए जियो होम का फ्री ट्रायल देते हैं। प्लान्स में 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी के प्रो प्लान का ऐक्सेस मिलेगा, जिसकी कीमत 35100 रुपये है।

प्लान के सब्सक्राइबर्स को जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी स्टोरेज मिलेगा। साथ ही कंपनी जियो गोल्ड पर 1 पर्सेंट एक्सट्रा भी दे रही है।

यह पोस्टपेड प्लान इंटरनेट यूज करने के लिए 50जीबी डेटा देता है। इसमं आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस मिलेंगे। प्लान में कंपनी Perplexity Pro AI का फ्री ऐक्सेस दे रही है। इसका ऐनुअल सब्सक्रिप्शन 17 हजार रुपये का है।

कंपनी का यह प्लान गूगल वन पर 100जीबी का फ्री स्टोरेज देता है। इसमें आपको Airtel Xstream Play Premium का फ्री ऐक्सेस मिलेगा। यह प्लान फ्री हेलोट्यून्स के साथ आता है।
