Hindi Newsफोटोगैजेट्सजियो और एयरटेल के सबसे धाकड़ डेटा प्लान, फ्री में ओटीटी का भी मजा, कीमत भी कम

जियो और एयरटेल के सबसे धाकड़ डेटा प्लान, फ्री में ओटीटी का भी मजा, कीमत भी कम

यहां हम आपको जियो और एयरटेल के कुछ शानदार डेटा पैक के बारे में बता रहे हैं। इन डेटा पैक की खास बात है कि ये ओटीटी ऐप के ऐक्सेस के साथ आते हैं। तो आइए जानते हैं इन डेटा पैक के बारे में।

Kumar Prashant SinghFeb 02, 2026 03:12 pm IST
1/7

जियो और एयरटेल के सबसे धाकड़ डेटा प्लान, फ्री में ओटीटी का भी मजा, कीमत भी कम

इंटरनेट यूज करने टाइम प्लान में ऑफर किया जाने वाला डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाता है, तो डेटा पैक्स आपके लिए बेस्ट हैं। यहां हम आपको जियो और एयरटेल के कुछ शानदार डेटा पैक के बारे में बता रहे हैं। इन डेटा पैक की खास बात है कि ये ओटीटी ऐप के ऐक्सेस के साथ आते हैं। तो आइए जानते हैं इन डेटा पैक के बारे में।

2/7

एयरटेल का 100 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह डेटा पैक 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको 6जीबी डेटा मिलेगा। प्लान एक महीने के लिए जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस देता है।

3/7

एयरटेल का 195 रुपये वाला प्लान

इस डेटा पैक में आपको 30 दिन की वैलिडिटी और 12जीबी डेटा मिलेगा। प्लान जियो हॉटस्टार और सोनी लिव के साथ 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है।

4/7

एयरटेल का 279 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस डेटा पैक की वैलिडिटी एक महीने है। इसमें आपको 1जीबी डेटा मिलेगा। प्लान की खास बात है कि इसमें नेटफ्लिक्स बेसिक का ऐक्सेस दिया जा रहा है।

5/7

जियो का 100 रुपये वाला प्लान

जियो का यह डेटा पैक 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 5जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसमें आपको जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस भी मिलेगा।

6/7

जियो का 175 रुपये वाला प्लान

28 दिन चलने वाले इस प्लान में आपको 10जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में जी5 और सोनी लिव समेत कई सारे ओटीटी ऐप का ऐक्सेस दिया जा रहा है।

7/7

जियो का 195 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन की है। इस प्लान में आपको टोटल 15जीबी डेटा मिलेगा। प्लान जियो हॉटस्टार के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है।