जियो और एयरटेल के सस्ते प्लान, मिलेगा 150GB तक डेटा, ओटीटी ऐप्स भी फ्री

हम आपको इन कंपनियों के कुछ बेस्ट और अफोर्डेबल फैमिली पोस्टपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। इनमें आप एक रेग्युलर सिम के साथ फैमिली मेंबर्स के लिए अडिशनल सिम भी ले सकते हैं। इनमें आपको 150जीबी तक डेटा मिलेगा।

Kumar Prashant SinghJan 21, 2026 02:22 pm IST
1/7

जियो और एयरटेल के सस्ते प्लान, मिलेगा 150GB तक डेटा, ओटीटी ऐप्स भी प्री

जियो और एयरटेल यूजर्स को प्रीपेड प्लान्स के साथ बेस्ट पोस्टपेड प्लान भी ऑफर कर रहे हैं। आज हम आपको इन कंपनियों के कुछ बेस्ट और अफोर्डेबल फैमिली पोस्टपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। इनमें आप एक रेग्युलर सिम के साथ फैमिली मेंबर्स के लिए अडिशनल सिम भी ले सकते हैं। इनमें आपको 150जीबी तक डेटा और कई सारे ओटीटी ऐप का फ्री ऐक्सेस मिलेगा। ये प्लान अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

2/7

जियो का 449 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह पोस्टपेड प्लान एक रेग्युलर सिम के साथ तीन ऐड-ऑन सिम का ऑप्शन देता है। ऐड-ऑन सिम के लिए आपको प्रति सिम 150 रुपये खर्च करने होंगे। प्लान में टोटल 75जीबी डेटा दिया जा रहा है। अडिशनल सिम को 5-5जीबी अडिशनल डेटा मिलेगा।

3/7

फ्री कॉलिंग और ओटीटी

जियो का यह प्लान अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ आता है। प्लान में कंपनी हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है। यह प्लान जियो हॉटस्टार और जियो टीवी के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है।

4/7

गूगल जेमिनी प्रो प्लान फ्री

जियो का यह प्लान 35100 रुपये की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो प्लान का सब्सक्रिप्शन दे रही है। यह प्लान 18 महीने के लिए वैलिड है। प्लान जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी देता है।

5/7

एयरटेल का 999 रुपये वाला प्लान

यह प्लान एक रेग्युलर और दो फ्री ऐड-ऑन सिम देता है। प्लान में प्राइमरी यूजर को 150जीबी डेटा मिलेगा। ऐड-ऑन मेंबर्स को कंपनी 30-30जीबी डेटा दे रही है।

6/7

फ्री एसएमएस और कॉलिंग

यह प्लान 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इसमें आपको गूगल वन का 100जीबी स्टोरेज भी मिलेगा।

7/7

कई सारे ओटीटी ऐप फ्री

यह प्लान 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम, एक साल के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल और ऐपल टीवी का ऐक्सेस देता है। इसमें आपको Airtel Xstream Play Premium का भी ऐक्सेस मिलेगा।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सजियो और एयरटेल के सस्ते प्लान, मिलेगा 150GB तक डेटा, ओटीटी ऐप्स भी फ्री