1/7जियो अपने यूजर्स को लुभाने के लिए जबर्दस्त बेनिफिट वाले प्लान ऑफर कर रहा है। वहीं, अगर आप ऐसे प्लान्स की तलाश में हैं, जिनमें आपको एक्सट्रा डेटा मिले, तो भी जियो के पास ऑप्शन की कमी नहीं है। हम आपको यहां जियो के उन बेहतरीन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आपको 20जीबी तक एक्सट्रा डेटा मिलेगा। इन प्लान में आपको कई जबर्दस्त अडिशनल बेनिफिट भी मिलेंगे। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

जियो का यह गेमिंग प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी हर दिन 1.5जीबी डेटा दे रही है। साथ ही यह प्लान 5जीबी एक्सट्रा डेटा भी देता है। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। प्लान जियो टीवी के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है।

यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान 5जीबी एक्सट्रा डेटा के साथ आता है। यह प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। प्लान में आपको जियो गेम्स क्लाउड के साथ फैनकोड और जियो टीवी का ऐक्सेस मिलेगा।

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 72 दिन है। इसमें कंपनी हर दिन 2जीबी डेटा के साथ 20जीबी एक्सट्रा डेटा दे रही है। एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। यह प्लान जियो टीवी के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है।

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन की है। इसमें आपको हर दिन 2जीबी डेटा के साथ 20जीबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है।

कंपनी के 749 रुपये और 899 रुपये वाले प्लान में जियो हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा है। साथ ही इन प्लान के साथ नए कनेक्शन पर जियो होम का 2 महीने का फ्री ट्रायल भी मिलेगा।

कंपनी 749 और 899 रुपये वाले प्लान के साथ 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो प्लान का फ्री ऐक्सेस दे रही है, जिसकी कीमत 35100 रुपये है।
