बेस्ट पोस्टपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के पास आपके लिए कई शानदार प्लान मौजूद हैं। इन प्लान में कमाल के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। वहीं, अगर आप फैमिली पोस्टपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो भी इन कंपनियों के पोर्टफोलियो में ऑप्शन की कमी नहीं है। यहां हम आपको इन कंपनियों के कुछ सबसे जबर्दस्त फैमिली पोस्टपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। इनमें आपको अडिशनल सिम के साथ कॉलिंग और खूब सारा डेटा मिलेगा। खास बात है कि ये प्लान ओटीटी ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी देते हैं।
इस प्लान में 3 फैमिली सिम तक का ऑप्शन दिया जा रहा है। इंटरनेट यूज करने के लिए इस प्लान में 75जीबी डेटा दिया जा रहा है। फैमिली सिम को हर महीने 5जीबी अडिशनल डेटा भी मिलेगा। अनलिमिटेड कॉलिंग वाले इस प्लान में आपको 90 दिन के लिए जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
जियो के इस फैमिली प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए आपको 100जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान भी 3 अडिशनल सिम ऑफर करता है और इन्हें हर महीने 5जीबी अडिशनल डेटा भी मिलता है। प्लान नेटफ्लिक्स (बेसिक), अमेजन प्राइम लाइट और जियो हॉटस्टार के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है।
यह प्लान एक रेग्युलर और दो फ्री ऐड-ऑन सिम देता है। इसमें आपको टोटल 105जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम लाइट और एक साल के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस देता है।
कंपनी का यह प्लान एक रेग्युलर और दो फ्री ऐड-ऑन सिम ऑफर करता है। इसमें आपको 150जीबी डेटा मिलेगा। यब प्लान भी 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम और एक साल के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस देता है।
कंपनी का यह मैक्स फैमिली प्लान दो कनेक्शन के साथ आता है। इसमें कंपनी 70जीबी डेटा दे रही है। प्लान 200जीबी डेटा रोलओवर बेनिफिट भी देता है। इसमें आपको कई पॉप्युलर ओटीटी ऐप्स का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें से आप अपने लिए दो चुन सकते हैं। (Photo: Freepik)
यह प्लान चार कनेक्शन के साथ आता है। इसमें आपको 140जीबी डेटा मिलेगा। प्लान 200जीबी तक डेटा रोलओवर भी ऑफर करता है। इसमें भी आपको कई पॉप्युलर ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा, जिसमें से आप अपने लिए दो चुन सकते हैं। (Photo: Freepik)