Hindi Newsफोटोगैजेट्सइंटरनेट चलाने के लिए जियो, एयरटेल और Vi के बेस्ट प्लान्स, किफायती दाम में 100GB तक डेटा

इंटरनेट चलाने के लिए जियो, एयरटेल और Vi के बेस्ट प्लान्स, किफायती दाम में 100GB तक डेटा

जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के पास आपके लिए कुछ जबर्दस्त डेटा पैक है। इन डेटा पैक में आपको 100जीबी तक के डेटा मिलेगा। इन डेटा पैक की कीमत 500 रुपये से कम हैं। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन कंपनियों के डेटा पैक के बारे में।

Kumar Prashant SinghWed, 3 Dec 2025 04:01 PM
1/7

जियो, एयरटेल और Vi यूजर्स के लिए बेस्ट प्लान्स, किफायती दाम में 100GB तक डेटा

रेग्युलर प्लान में ऑफर किया जाने वाले डेटा अगर जल्दी खत्म हो जाता है, तो जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के पास आपके लिए कुछ जबर्दस्त डेटा पैक हैं। इन डेटा पैक में आपको 100जीबी तक के डेटा मिलेगा। इन डेटा पैक की कीमत 500 रुपये से कम है। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन कंपनियों के डेटा पैक के बारे में।

2/7

जियो का 359 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है। इस प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए 50जीबी डेटा दे रही है।

3/7

जियो का 289 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 40जीबी डेटा मिलेगा।

4/7

जियो का 219 रुपये वाला प्लान

जियो का यह डेटा ओनली पैक 30 दिन चलता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 30जीबी डेटा मिलेगा।

5/7

एयरटेल का 361 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए 30जीबी डेटा दे रही है।

6/7

एयरटेल का 195 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। प्लान 12जीबी डेटा ऑफर करता है। इसमें कंपनी 20 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस दे रही है।

7/7

वोडाफोन-आइडिया का 488 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया के इस डेटा पैक की वैलिडिटी 56 दिन है। इसमें कंरनी इंटरनेट यूज करने के लिए 100जीबी डेटा ऑफर कर रही है।