
Amazon पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने इसके खास फीचर्स का खुलासा किया है। माइक्रोसाइट पर इसे तीन कलर्स - डार्क ब्लू, ब्लैक और ब्लू एंड पर्पल कॉम्बिनेशन (पैटर्न वाले डिजाइन के साथ) में लिस्ट किया गया है।

2/6फोन के बैक पैनल पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश लगा है। फ्रंट डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप नॉच है।

3/6यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H स्टैंडर्ड के साथ आता है माइक्रोसाइट पर कंपनी ने दावा किया है कि इसे कई तरह की स्थितियों (नमी, शॉक और गिरने, कम तापमान और ज्यादा तापमान) के लिए टेस्ट किया गया है।

4/6इसमें IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस बिल्ड है। फोन दिखने में सिंपल सोबर है। फोन फ्लैट डिस्प्ले और बैक के साथ आता है और इसके किनारे गोल हैं। पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर हैं। नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सिम कार्ड ट्रे मौजूद है।

5/6कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन 5000mAh बैटरी पैक करेगा। दावा है कि बैटरी फुल चार्ज में 35 दिन का स्टैंडबाय टाइम, 31 घंटे का टॉक टाइम, 75 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 18 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है।

6/6इसमें 6.6-इंच का डिस्प्ले है, जो एचडी प्लस स्क्रीन रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। दमदार साउंड के लिए इसमें DTS सराउंड साउंड मिलता है।
