ट्रेन टिकट बुक करते समय पैसा फंस गया? घबराइए नहीं! IRCTC का नया फीचर आएगा काम, पैसा डूबने का डर खत्म

ट्रेन टिकट बुक करते समय अगर पैसा कट गया और टिकट नहीं मिला, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। IRCTC ने नया फीचर लॉन्च किया है जिससे बुकिंग फेल होने पर भी पैसा सुरक्षित रहेगा। जानें कैसे काम करेगा फीचर और यात्रियों को क्या फायदा मिलेगा।

Himani GuptaFeb 11, 2026 04:11 pm IST
1/5

IRCTC Launched Resume/Retry Booking Feature

आज के समय में ज्यादातर लोग ट्रेन टिकट IRCTC की वेबसाइट या ऐप से ही बुक करते हैं। लेकिन टिकट बुक करते वक्त सबसे बड़ी परेशानी तब होती है, जब पैसा बैंक अकाउंट से कट जाता है लेकिन टिकट बुक नहीं हो पाता। ऐसे में न तो तुरंत टिकट मिलता है और न ही पैसा वापस आता है। कई बार यात्रियों को अपने ही पैसे के लिए कई दिन तक इंतज़ार करना पड़ता है, जिससे गुस्सा और टेंशन दोनों बढ़ जाते हैं।

2/5

एक नया और काम का फीचर लॉन्च

खासतौर पर Tatkal टिकट बुकिंग या भीड़ वाले समय में यह दिक्कत और ज्यादा देखने को मिलती है। नेटवर्क स्लो हुआ, पेमेंट अटक गया और टिकट फेल यही कहानी हर रोज लाखों यात्रियों के साथ होती है। लेकिन अब IRCTC ने यात्रियों की इस बड़ी परेशानी को समझते हुए एक नया और काम का फीचर लॉन्च किया है।

3/5

उसी पैसे से दोबारा बुक होगा टिकट

इस नए फीचर की मदद से अगर टिकट बुकिंग के दौरान पैसा कट जाए लेकिन टिकट न बने, तो वह पैसा डूबेगा नहीं। यात्री उसी रकम से दोबारा टिकट बुक कर सकता है, बिना refund का लंबा इंतज़ार किए। यानी अब ट्रेन टिकट बुकिंग में पैसा फंसने का डर काफी हद तक खत्म होने वाला है। इस फीचर से आम यात्रियों को सीधी राहत मिलने वाली है।

4/5

कैसे काम करता है यह फीचर

आपने टिकट बुक किया, इसके बाद पैसा बैंक से कट गया। IRCTC को सफल पेमेंट का रिस्पांस नहीं मिला टिकट नहीं बना। अब आप Resume/Retry Booking दबाकर उसी रकम से दूसरी बुकिंग कर सकते हैं, बशर्ते नई बुकिंग की कीमत पहले जितनी ही हो। इसका मतलब यह है कि पैसा refund का इंतज़ार किए बिना तुरंत दूसरी बुकिंग में इस्तेमाल हो जाता है।

5/5

यात्रियों को क्या फायदा होगा

IRCTC के इस नए फीचर से यात्रियों को कई बड़े फायदे मिलेंगे: पैसा फंसने की टेंशन कम होगी, रिफंड का लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, टिकट दोबारा बुक करने का मौका मिलेगा, Tatkal बुकिंग में नुकसान से राहत मिलेगी, भरोसे के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर पाएंगे। खासतौर पर रोज सफर करने वाले यात्रियों और बुजुर्ग लोगों के लिए यह सुविधा बहुत काम की साबित हो सकती है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सट्रेन टिकट बुक करते समय पैसा फंस गया? घबराइए नहीं! IRCTC का नया फीचर आएगा काम, पैसा डूबने का डर खत्म