
भारत में iQOO Z11x 5G की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके बेस मॉडल (6GB रैम + 128GB स्टोरेज) के लिए है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और टॉप 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। Axis Bank और SBI के क्रेडिट कार्ड से खरीदी करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह दो कलर्स - प्रिज्मेटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक में उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर के बाद बेस वेरिएंट 17,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।

2/5इस फोन में 6.76-इंच (1,080x2,344 पिक्सेल) की एलसीडी स्क्रीन लगी है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 382 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है।

3/5दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे तेज फोन है और इसने AnTuTu टेस्ट में 1 मिलियन से ज्यादा स्कोर किया है। यह फोन 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट से लैस है। इस चिप में चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.6 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं, और चार एफिशिएंसी कोर हैं जिनकी क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज है। फोन में 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलता है। फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। यह दो साल OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट पाने के लिए एलिजिबल है।

4/5फोटोग्राफी के लिए, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/2.45 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का बोकेह कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है।

5/5iQOO Z11x 5G में सेगमेंट का सबसे बड़ी 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए, टाइप-सी पोर्ट मिलता है। फुल चार्ज में फोन 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 93 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिलता है। फोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
