₹11,999 में 8GB रैम, 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, पहली सेल में मचेगी धूम, लिस्ट में iQOO भी

नया फोन खरीदने का प्लान है, तो यह आपके काम की खबर है। यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स बता रहे हैं, जो अगले हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। लिस्ट में सस्ता 5G फोन भी है। देखें आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट रहेगा...

Arpit SoniJul 25, 2026 12:40 pm IST
1/6

iQOO Z11 Lite 5G: कीमत और सेल डेट

फोन की बिक्री 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा Amazon से खरीदा जा सकेगा। इसे दो कलर्स - मिडनाइट ब्लू और सोलर फ्लेम में लॉन्च किया गया है। फोन की वास्तविक कीमत 4+128GB वेरिएंट के लिए 19,499 रुपये, 6+128GB वेरिएंट के लिए 21,499 रुपये और 6+256GB वेरिएंट के लिए 24,499 रुपये है। ग्राहक SBI और Axis बैंक कार्ड से खरीदी कर 1500 रुपये तक का छूट पा सकते हैं। बैंक ऑफर के बाद, 4+128GB वेरिएंट 17,999 रुपये, 6+128GB वेरिएंट 19,999 रुपये और 6+256GB वेरिएंट 22,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।

2/6

iQOO Z11 Lite 5G: रैम और प्रोसेसर

नए iQOO Z11 Lite 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच का एचडी प्लस प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। लगभग 209 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.4mm है। फोन में 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ सेगमेंट का सबसे चमकदार डिस्प्ले है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आएगा, जिसमें AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 5,79,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा। फोन दो साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल होगा। फोन न गिरने पर आसानी से टूटेगा न पानी में खराब होगा।

3/6

iQOO Z11 Lite 5G: कैमरा और बैटरी

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी होगा, जिसमें Sony सेंसर वाला 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में 5 मेगापिक्सेल कैमरा है। इसमें ढेर सारे AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है, जिसमें AI क्रिएशन, AI कैप्शन्स और गूगल जेमिनी का सपोर्ट शामिल है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज करने पर यह 20 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग टाइम या 80 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे केवल 10 मिनट की चार्जिंग में यह फोन 8 घंटे तक का कॉलिंग टाइम और 7.2 घंटे तक का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। कंपनी का दावा है कि 5 साल तक इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी बैटरी अपनी ओरिजिनल क्षमता का 80 प्रतिशत बनाए रखेगी। यह फोन वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग 2.0 को भी सपोर्ट करेगा।

4/6

Lava Virat V1 5G, Virat V1: कीमत और सेल डेट

ये दोनों फोन 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे (IST) से Flipkart और Lava की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Lava Virat V1 5G की कीमत 12,999 रुपये है। शुरुआती ऑफर के तौर पर, कंपनी इस फोन को 11,999 रुपये में बेचेगी। वहीं, Lava Virat V1 4G की कीमत 9,999 रुपये है। यह 8,999 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर उपलब्ध होगा। यह स्पेशल लॉन्च कीमत सिर्फ सेल के पहले दिन ही लागू होगी। 5G मॉडल 'आर्या ब्लू' और 'सोनार गोल्ड' कलर्स में आता है, जबकि Lava Virat V1 4G 'नीलगिरी ब्लू' और 'हिमालयन सिल्वर' कलर्स में आता है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वे ग्राहकों को डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस देगी।

5/6

Lava Virat V1 5G, Virat V1: रैम और प्रोसेसर

Lava Virat V1 5G, Android 16 पर चलता है, जबकि Lava Virat V1 4G वेरिएंट Android 15 पर चलता है। दोनों फोन में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले है। 5G वैरिएंट Unisoc T8200 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज है। इसकी RAM को वर्चुअली 4GB तक और बढ़ाया जा सकता है, जबकि स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 4G वैरिएंट में Unisoc SC9863A प्रोसेसर है। इसमें भी 4GB RAM (4GB वर्चुअल RAM सपोर्ट के साथ) और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

6/6

Lava Virat V1 5G, Virat V1: कैमरा और बैटरी

दोनों फोन में AI-सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13-मेगापिक्सेल का मेन प्राइमरी सेंसर है। दोनों ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आते हैं। 5G मॉडल में 6,000mAh की बैटरी है, जबकि 4G मॉडल में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹11,999 में 8GB रैम, 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, पहली सेल में मचेगी धूम, लिस्ट में iQOO भी