Hindi Newsफोटोगैजेट्सiQOO 15 कल होगा लॉन्च, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी 7000mAh बैटरी, इतनी होगी कीमत

iQOO 15 कल होगा लॉन्च, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी 7000mAh बैटरी, इतनी होगी कीमत

iQOO 15 भारत में कल यानी 26 नवंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। भारत में इसे दो कलर्स में आने के लिए टीज किया गया है। फोन की माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर चुकी है। देखें अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा...

Arpit SoniNov 25, 2025 07:11 pm IST
1/7

प्री-बुकिंग मे गाड़े झंडे

कंपनी ने बताया है कि iQOO 15 ने भारत में बुकिंग शुरू होने के पहले 24 घंटों के अंदर ही अब तक के किसी भी आईकू फोन के लिए सबसे ज्यादा प्री-लॉन्च प्री-बुकिंग हासिल की है। कंपनी ने सटीक नंबर नहीं बताए लेकिन 2024 में आए iQOO 13 से डेढ़ गुना ज्यादा है।

2/7

इतनी हो सकती है कीमत

लॉन्च से पहले ही iQOO 15 की भारतीय कीमतें सामने आ गई हैं। एक टिप्स्टर ने हिंट दिया है कि इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये हो सकती है। अमेजन पर इसे दो कलर ऑप्शन - Alpha और Legend में लिस्ट किया गया है।

3/7

FREE ईयरबड्स और 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी

फोन की प्री-बुकिंग 20 नवंबर से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने बताया कि प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 1899 रुपये कीमत के iQOO TWS मुफ्त मिलेंगे, साथ में ग्राहकों को 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी।

4/7

बड़ा एमोलेड डिस्प्ले

iQOO 15 में 6.85-इंच का सैमसंग M14 एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें डॉल्बी विजन के साथ 2K रिजॉल्यूशन, 130 हर्ट्ज स्क्रीन सैंपलिंग रेट, 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 1.07 बिलियन कलर्स और 508 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी है।

5/7

फोन में तेजतर्रार प्रोसेसर

कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन में 3nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलेगा, जिसका AnTuTu स्कोर 4 मिलियन से ज्यादा होगा। इसे सुपरकंप्यूटिंग Q3 चिप के साथ जोड़ा जाएगा। फोन में सबसे बड़ा 8000 एमएम स्क्वायर वीसी कूलिंग सिस्टम मिलेगा।

6/7

कैमरा भी जबर्दस्त

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलेगा।

7/7

फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी

इसमें 7000mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68+69 रेटिंग के साथ आएगा।