
इनफिनिक्स नोट एज जेबीएल एडिशन एक सीमित एडिशन वाला स्मार्टफोन है जिसमें हाई-रेज ऑडियो के साथ जेबीएल द्वारा ट्यून किया गया डुअल स्टीरियो स्पीकर सिस्टम है, जो म्यूजिक, मूवी और गेमिंग में रिच, इमर्सिव साउंड प्रदान करता है। डिवाइस को 3,999 रुपये की कीमत वाले मैगपावर स्पीकर (हाई-फाई साउंड के लिए 40 मिमी डायनेमिक ड्राइवर के साथ) के साथ बंडल किया गया है। यह फोन एक कलेक्टर एडिशन बॉक्स में आता है। कहा जाता है कि यह लिमिटेड-एडिशन फोन पॉकेट सिनेमा जैसा एक्सपीरियंस देता है, चाहे आप कंटेंट स्ट्रीम कर रहे हों, म्यूजिक सुन रहे हों या गेमिंग का मजा ले रहे हों।

2/6यह फोन 'सोलर ऑरेंज' नाम के शानदार कलर और सिर्फ एक स्टोरेज ऑप्शन (8+256GB) में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है। कंपनी इसके केवल 5000 यूनिट्स ही बेचेगी। कंपनी CC/DC/EMI ट्रांजैक्शन (एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसी और एसबीआई बैंक कार्ड) पर 2,000 रुपये की छूट दे रही है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 24,999 रुपये रह जाएगी।

3/6फोन में 6.78-इंच (2644×1208 पिक्सेल) का 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह पैनल 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 2160 हर्ट्ज PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है।

4/6इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 6nm प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज तक है और इसके साथ माली-G610 जीपीयू दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 7,50,000+ है और यह 90FPS तक की गेमिंग को सपोर्ट करता है। इसमें XArena गेमिंग फीचर्स भी शामिल हैं, जैसे परफॉर्मेंस मोड, नेटवर्क एन्हांसमेंट, मैजिक वॉयस चेंजर और गेमप्ले के दौरान बायपास चार्जिंग सपोर्ट। यह XOS 16 के साथ एंड्रॉयड 16 पर चलता है।

5/6AI फीचर्स की बात करें तो, इस फोन में Infinix AI टूल्स मिलते हैं, जिनमें AI स्टूडियो (AI इरेजर और AI एक्सटेंडर के साथ), सर्कल टू सर्च, रियल-टाइम कॉल ट्रांसलेशन के लिए AI ट्रांसलेट, मैजिक वॉयस चेंजर, एक वन-टैप AI बटन (जिसे 30 से ज्यादा ऐप्स या फंक्शन्स के लिए सेट किया जा सकता है) शामिल हैं। इसमें XOS 16 में इन-बिल्ट Folax AI असिस्टेंट भी दिया गया है।

6/6फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सेल का कैमरा है। दोनों कैमरे 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। फोन में 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि यह 27 मिनट में 50 फीसदी और 62 मिनट में 100 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। यह 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और एडाप्टिव बायपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है और इसमें 6 साल की बैटरी एंड्योरेंस प्रोटेक्शन मिलती है।
