
कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह फोन भारतीय बाजार में 18 फरवरी को दोपहर 12PM बजे लॉन्च होगा। फोन Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जहां इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। यह देश में स्टेलर ब्लू, सिल्क ग्रीन और लूनर टाइटेनियम कलर में उपलब्ध होगा। ब्लू शेड में मेटैलिक बैक पैनल होगा, जबकि ग्रीन ऑप्शन में सिल्क फाइबर फिनिश होगी।

2/6नए इंफिनिक्स फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट होगा। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 7,50,000 से ज्यादा पॉइंट्स स्कोर किए हैं। ग्लोबल वेरिएंट तीन साल तक ओएस अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी पैच के लिए एलिजिबल है।

3/6यह 7.2mm थिकनेस के साथ सेगमेंट का सबसे पतला फोन है। इसमें 6.78-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, TUV ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा।

4/6Infinix Note Edge के ग्लोबल वेरिएंट में 6500mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और गेमिंग के दौरान गर्मी कम करने के लिए डिजाइन किया गया बायपास चार्जिंग मोड भी है। इंफिनिक्स का दावा है कि 2000 चार्ज साइकिल के बाद बैटरी 80 प्रतिशत से ज्यादा हेल्थ बनाए रख सकती है।

5/6Infinix Note Edge के ग्लोबल वेरिएंट में डुअल फ्लैश सेटअप के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। कैमरा मोड में पोर्ट्रेट, नाइट, व्लॉग, स्लो मोशन, टाइम-लैप्स, पैनोरमा, डॉक्यूमेंट स्कैन और AI-असिस्टेड शूटिंग मोड शामिल हैं। सेल्फी के लिए, 82-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 13-मेगापिक्सेल सेंसर है। फोन में पीछे की तरफ RGB Halo Light के साथ आएगा।

6/6Infinix Note Edge 5G कुछ ग्लोबल मार्केट में 200 डॉलर (लगभग 18,200 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो चुका है। उम्मीद है कि भारतीय वेरिएंट की कीमत भी इतनी होगी।
