सबसे महंगे लेकिन फायदे वाले Recharge, 365 दिनों की मौज, मात्र ₹5 रोज आएगा खर्च

वैसे तो Jio, Airtel, Vi और BSNL के पास अपने ग्राहकों के लिए प्रीपेड प्लान की बड़ी रेंज है, लेकिन आज हम आपको इन कंपनियों के सबसे महंगे प्लान्स बता रहे हैं। ये महंगे प्लान्स ग्राहकों को ढेर सारे बेनिफिट्स मिलते हैं। लिस्ट में देखें आपके लिए कौनसा बेस्ट...

Arpit SoniAug 22, 2026 05:40 pm IST
Follow us on Google News
1/6

BSNL का 2799 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह बीएसएनएल का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। 2799 रुपये का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान का रोज का खर्च 7.66 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB 4G डेटा मिलता है। प्लान में अन्य कोई बेनिफिट्स शामिल नहीं है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps रह जाएगी।

2/6

BSNL का 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह बीएसएनएल का दूसरा सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। 2399 रुपये का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और फिलहाल कंपनी इस पर 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी ऑफर कर रही है, जिससे यह प्लान पूरे 412 दिन चलेगा। एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर केवल 12 सितंबर तक लागू है। यानी कीमत और वैलिडिटी (412 दिन) के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान का रोज का खर्च 5.82 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB 4G डेटा मिलता है। प्लान में अन्य कोई बेनिफिट्स शामिल नहीं है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps रह जाएगी।

3/6

Airtel का 3999 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह एयरटेल का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। 3999 रुपये का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान का रोज का खर्च 10.95 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2.5GB डेटा मिलता है, यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 912.5GB डेटा मिलेगा। प्लान में जियोहॉटस्टार मोबाइल (3 महीने के लिए), अनलिमिटेड 5G डेटा, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (12 महीनों के लिए) और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। एसएमएस डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा।

4/6

Jio का 3999 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह जियो का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। 3999 रुपये का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान का रोज का खर्च 10.95 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2.5GB डेटा मिलता है, यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 912.5GB डेटा मिलेगा। प्लान में जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, जियो एआई क्लाउड, जियो टीवी, फैन कोड सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5G डेटा और 5000GB क्लाउड स्टोरेज के साथ गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन (18 महीनों के लिए) जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

5/6

Vi का 4999 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह वोडाफोन-आइडिया का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। 4999 रुपये का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान का रोज का खर्च 13.69 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है, यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 730GB डेटा मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, 1 साल के लिए Vi Movies & TV App (JioHotstar, SonyLIV और अन्य जैसे 20 OTTs), अमेजन प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन (1 साल के लिए), हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। एसएमएस डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा।

6/6

Vi का 4099 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह वोडाफोन-आइडिया का दूसरा सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। 4099 रुपये का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान का रोज का खर्च 11.23 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड 5G & 4G डेटा मिलता है। प्लान में अन्य कोई बेनिफिट्स शामिल नहीं है। एसएमएस डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा।

Hindi Newsफोटोगैजेट्ससबसे महंगे लेकिन फायदे वाले Recharge, 365 दिनों की मौज, मात्र ₹5 रोज आएगा खर्च