
जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए 198 रुपये का प्रीपेड प्लान है। यह प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान Unlimited 5G Data भी शामिल है।

2/7जियो के पास 349 रुपये का एक सस्ता 5G प्लान भी है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान Unlimited 5G Data भी शामिल है। प्लान में जियो टीवी, 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन, जियो AI क्लाउड (फ्री 50GB डेटा) और 18 महीनों के लिए फ्री गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

3/7349 रुपये का प्रीपेड प्लान एयरटेल के पास भी है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में Unlimited 5G Data भी शामिल है। इसके अलावा, प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन (20+ OTTs ), 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, फ्री हैलोट्यून्स और ऐप्पल म्यूजिक जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

4/7एयरटेल का 379 रुपये का प्लान पूरे 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में Unlimited 5G Data भी शामिल है। इसके अलावा, प्लान में गूगल वन (30GB क्लाउड स्टोरेज), 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, फ्री हैलोट्यून्स और ऐप्पल म्यूजिक जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

5/7वीआई के पास 299 रुपये का सस्ता 5G प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान Unlimited 5G Data भी शामिल है। अच्छी बात यह है कि इसमें Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है, जिसमें आप फ्री में OTTs, मूवी और टीवी शो का मजा ले सकते हैं।

6/7वीआई के पास 340 रुपये का प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में 1GB एक्स्ट्रा डेटा भी शामिल है। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान Unlimited 5G Data भी शामिल है।

7/7वीआई के पास 349 रुपये का प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान Unlimited 5G Data भी शामिल है। प्लान में रोज 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।
