
Aadhaar Card सिर्फ पहचान का डॉक्यूमेंट नहीं रह गया है, बल्कि बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई ऑनलाइन सर्विस में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में Aadhaar में दर्ज मोबाइल नंबर का सही और चालू होना काफी जरूरी है। अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है, आपने नया नंबर ले लिया है या आधार में दर्ज नंबर बदलना चाहते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। अब Aadhaar App की मदद से मोबाइल नंबर को घर बैठे अपडेट किया जा सकता है। जानें Aadhaar में नया मोबाइल नंबर बदलने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:

2/7Step 1: सबसे पहले अपने Android फोन में Google Play Store या iPhone में App Store खोलें। यहां UIDAI का आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे खोलें और अपनी पसंद की भाषा चुनें। UIDAI के अनुसार Aadhaar App कुल 13 भाषाओं में उपलब्ध है, हिंदी समेत 12 भारतीय भाषाएं शामिल हैं।

3/7इसके बाद अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें। इसके बाद Face Authentication पूरा करें और ऐप के लिए 6 डिजिट PIN सेट करें। अब यहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा। इसी ऑप्शन पर टैप करें। UIDAI ने मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा ऐप में उपलब्ध होने की पुष्टि की है।

4/7अब जिस नए मोबाइल नंबर को Aadhaar से लिंक करना है, उसे दर्ज करें। नंबर डालने के बाद आगे बढ़ें। अगर Aadhaar App में आपका रजिस्ट्रेशन उसी नंबर से है जो Aadhaar में पहले से रजिस्टर्ड है, तो आपको सिर्फ नए मोबाइल नंबर का OTP वेरिफिकेशन करना होगा। अगर Aadhaar App में रजिस्टर्ड नंबर और Aadhaar में दर्ज नंबर अलग-अलग हैं, तो आपको पुराने आधार लिंक्ड नंबर और नए मोबाइल नंबर दोनों का OTP वेरिफिकेशन करना होगा।

5/7अब Face Authentication पूरा होने के बाद आपको चार्ज का पेमेंट करना होगा। अभी Aadhaar डेमोग्राफिक अपडेट, जिसमें मोबाइल नंबर भी शामिल है, अलग से कराने पर 75 रुपए चार्ज है। पेमेंट के बाद अपनी पूरी जानकारी एक बार चेक करें और मोबाइल नंबर अपडेट की रिक्वेस्ट सबमिट करें।

6/7यहां एक जरूरी बात समझना भी जरूरी है। हर व्यक्ति Aadhaar App से मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर सकता। अगर आपके पास Aadhaar में पहले से दर्ज पुराने मोबाइल नंबर का एक्सेस नहीं है या आधार में मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर्ड ही नहीं है, तो आपको Aadhaar Seva Kendra या अधिकृत Aadhaar Enrolment and Update Centre जाना पड़ेगा।

7/7मोबाइल नंबर अपडेट की रिक्वेस्ट जमा करने के बाद Aadhaar में बदलाव तुरंत दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है। UIDAI के अनुसार सभी अपडेट रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन और वेलिडेशन के बाद प्रोसेस की जाती हैं। सामान्य तौर पर 90 प्रतिशत Aadhaar अपडेट की रिक्वेस्ट 30 दिनों के भीतर पूरी हो जाती हैं। इसलिए रिक्वेस्ट डालने के तुरंत बाद घबराने की जरूरत नहीं है। Aadhaar App में उपलब्ध Track my request से आप अपनी अपडेट रिक्वेस्ट देख सकते हैं।
