OTP नहीं आने से फंसी गैस बुकिंग? फोन की ये 5 सेटिंग ठीक करते ही मिल सकता सिलेंडर का OTP, मिनटों में होगी टेंशन दूर

अगर LPG गैस सिलेंडर बुकिंग करते समय मोबाइल पर OTP नहीं आ रहा है तो इसकी वजह आपके फोन की कुछ जरूरी सेटिंग्स हो सकती हैं। इन्हें ठीक कर मिनटों में LPG सिलेंडर OTP मिलने लगेगा और बुकिंग की समस्या दूर हो जाएगी।

Himani GuptaMay 19, 2026 11:57 am IST
1/8

What to Do If Not Getting LPG Cylinder Booking OTP:

अगर आप LPG गैस सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मोबाइल पर OTP नहीं आ रहा, तो घबराने की जरूरत नहीं है। पिछले कुछ दिनों में कई यूजर्स ने शिकायत की है कि गैस बुकिंग के दौरान OTP देर से मिल रहा है या बिल्कुल नहीं आ रहा। ऐसे में लोगों की टेंशन बढ़ गई है क्योंकि बिना OTP के सिलेंडर बुकिंग पूरी नहीं हो पाती।

2/8

OTP नहीं आने से परेशान हैं तो करें ये काम

हर बार इसकी वजह LPG कंपनी या सर्वर नहीं होता। कई बार समस्या सीधे आपके मोबाइल की कुछ सेटिंग्स से जुड़ी होती है। फोन में की कुछ छोटी गलतियां भी OTP रोक सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इन समस्याओं को घर बैठे कुछ मिनटों में ठीक किया जा सकता है। अगर आप भी LPG Cylinder Booking OTP Issue से परेशान हैं, तो सबसे पहले अपने फोन की 5 जरूरी सेटिंग जरूर चेक करें।

3/8

1. नेटवर्क समस्या की वजह से नहीं आता OTP

LPG सिलेंडर बुकिंग के दौरान OTP नहीं आने की सबसे बड़ी वजह खराब मोबाइल नेटवर्क हो सकता है। कई बार यूजर्स ऐसे इलाके में होते हैं जहां नेटवर्क कमजोर रहता है या इंटरनेट सही तरीके से काम नहीं करता। ऐसी स्थिति में गैस कंपनी की तरफ से भेजा गया OTP देर से पहुंचता है या बिल्कुल नहीं आता। खासकर ज्यादा ट्रैफिक के समय सर्वर और नेटवर्क दोनों स्लो हो सकते हैं। अगर सिलेंडर बुक करते समय OTP नहीं आ रहा, तो पहले मोबाइल नेटवर्क चेक करना चाहिए और जरूरत पड़े तो फोन को Airplane Mode पर डालकर दोबारा नेटवर्क रीफ्रेश करना चाहिए।

4/8

2. फोन में DND ऑन होने से भी रुक सकता है OTP

कई स्मार्टफोन में Do Not Disturb यानी DND फीचर ऑन रहता है। यह फीचर फोन पर आने वाले कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन को रोक सकता है। ऐसे में LPG सिलेंडर बुकिंग का OTP मैसेज भी ब्लॉक हो सकता है या देर से दिखाई दे सकता है। कई लोगों को पता भी नहीं होता कि उनके फोन में DND एक्टिव है। इसलिए अगर गैस बुकिंग के दौरान OTP नहीं मिल रहा, तो फोन की सेटिंग में जाकर DND फीचर को बंद करके दोबारा कोशिश करनी चाहिए।

5/8

3. LPG कंपनी का सर्वर डाउन होने पर फेल हो सकती बुकिंग

कई बार समस्या यूजर के फोन में नहीं बल्कि LPG कंपनी के सर्वर में होती है। अगर एक साथ बहुत ज्यादा लोग सिलेंडर बुक करने लगें या कंपनी का सर्वर तकनीकी दिक्कत की वजह से डाउन हो जाए, तो OTP भेजने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में सिलेंडर बुकिंग बीच में रुक जाती है और यूजर को OTP नहीं मिलता।

6/8

4. SIM का मैसेज बॉक्स फुल होने से भी हो सकती है दिक्कत

कई लोग अपने फोन के पुराने SMS डिलीट नहीं करते। ऐसे में मोबाइल का मैसेज इनबॉक्स भर जाता है और नए मैसेज आने में परेशानी होने लगती है। LPG बुकिंग OTP भी इसी वजह से फोन तक नहीं पहुंच पाता या Hidden हो जाता है। अगर काफी समय से फोन का SMS बॉक्स साफ नहीं किया गया है, तो पुराने मैसेज हटाकर थोड़ी जगह खाली करनी चाहिए। इससे नए OTP मैसेज सही समय पर मिलने लगते हैं।

7/8

5. Spam Filter में चला जाता है OTP मैसेज

कई स्मार्टफोन्स में Spam Filter फीचर होता है, जो कुछ मैसेज को अपने आप Spam या Junk फोल्डर में भेज देता है। कई बार LPG सिलेंडर बुकिंग का OTP भी गलती से Spam में चला जाता है और यूजर को पता ही नहीं चलता। इसलिए अगर OTP नहीं मिल रहा हो, तो फोन के Spam या Junk SMS फोल्डर को जरूर चेक करना चाहिए। कई यूजर्स को OTP वहीं मिला है, जिसे वे सामान्य Inbox में ढूंढ रहे थे।

8/8

OTP नहीं आए तो इन तरीके से करें बुकिंग

अगर ऑनलाइन OTP की समस्या लगातार बनी रहे, तो यूजर्स ऑफलाइन तरीके से भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। कई गैस कंपनियां IVR कॉल, WhatsApp और एजेंसी विजिट के जरिए भी बुकिंग की सुविधा देती हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सOTP नहीं आने से फंसी गैस बुकिंग? फोन की ये 5 सेटिंग ठीक करते ही मिल सकता सिलेंडर का OTP, मिनटों में होगी टेंशन दूर