
आजकल आधार कार्ड सिर्फ पहचान का दस्तावेज नहीं रहा, बल्कि डिजिटल लाइफ की कई जरूरी सेवाओं का रास्ता भी बन गया है बैंकिंग, KYC, सरकारी योजनाओं और OTP आधारित सबकुछ। लेकिन कई लोगों को यह पता नहीं होता कि उनका कौन सा मोबाइल नंबर या ई-मेल ID उनके Aadhaar से सच में लिंक है या नहीं। इससे कभी-कभी OTP नहीं आता, सेवाएं अटकती हैं या फ्रॉड का डर भी रहता है।

2/7अब UIDAI ने एक आसान उपाय पेश किया है जिससे आप घर बैठे अपने Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर और ई-मेल की पुष्टि कर सकते हैं। यह सुविधा UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myAadhaar portal और mAadhaar app दोनों पर उपलब्ध है। यह आसान तरीका सभी आधारधारकों के लिए जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो बैंकिंग, सिम कार्ड, ई-केवाईसी या सरकारी सेवाओं के लिए OTP का उपयोग करते हैं।

3/7UIDAI की यह नई सुविधा उन यूजर्स के लिए है जो: - नहीं जानते कि उनका कौन सा मोबाइल नंबर या ई-मेल उनके आधार से जुड़ा है - OTP सही नम्बर पर नहीं आता और सेवाएं अटकती हैं - पुराने मोबाइल नंबर भूल गये हों - किसी फ्रॉड/गलत लिंकिंग से बचना चाहते हों

4/7Step 1: आधिकारिक वेबसाइट या mAadhaar ऐप खोलें सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप में UIDAI की वेबसाइट (myaadhaar.uidai.gov.in) खोलें या mAadhaar ऐप डाउनलोड करें।

5/7वेबसाइट या ऐप में सबसे पहले आपको ‘Verify Email/Mobile Number’ नाम का विकल्प मिलेगा, इसे चुनें। अब आपसे पूछा जाएगा कि आप मोबाइल नंबर जांचना चाहते हैं या ई-मेल आईडी अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनें और 12-अंकों का Aadhaar नंबर टाइप करें।

6/7अब Send OTP पर क्लिक करें। अगर आपका नंबर या ई-मेल Aadhaar से लिंक है तो वहां पर OTP आएगा। उस OTP को वेरीफाई पेज पर डालें।

7/7अगर वेरिफिकेशन कहता है कि आपका नंबर या ई-मेल Aadhaar से जुड़ा नहीं है, तो नीचे के तरीके से सुधार कर सकते हैं: नजदीकी आधार केंद्र जाएं: UIDAI के नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आप नया मोबाइल नंबर या ई-मेल ID लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन देना होगा। आपको अपने आधार कार्ड, सत्यापित मोबाइल नंबर और पहचान प्रमाण दस्तावेज लेकर जाना होगा। अपडेट के बाद आपको एक URN (Update Request Number) मिलेगा।
