नहीं देखा होगा इतना खूबसूरत लैपटॉप, फेरारी ने किया डिजाइन, बस इतने यूनिट बनाएगी कंपनी

अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Luce को पेश करने के बाद, मशहूर काम कंपनी फेरारी ने एक नया इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट लॉन्च किया है। इस बार यह कोई कार नहीं, बल्कि एक लैपटॉप है। HP और फेरारी ने मिलकर एक लैपटॉप तैयार कि है, जिसका नाम HP Limited Edition Scuderia Ferrari AI PC है। चलिए बताते हैं इसमें क्या खास है…

Arpit SoniJun 05, 2026 05:07 pm IST
1/6

सिर्फ इतने यूनिट बनाएगी कंपनी

खास बात यह है कि फेरारी की खास रणनीति के तहत कंपनी दुनिया भर में लैपटॉप की सिर्फ 4,999 यूनिट ही लॉन्च कर रही है। नए लैपटॉप की कुछ ही यूनिट बनाने से ये सिर्फ एक आम पीसी के बजाय 'कलेक्टर आइटम' बन जाएंगे। एचपी का कहना है कि हर यूनिट पर बहुत ध्यान से नंबर और सीरियल नंबर डाले गए हैं, जिससे ये कलेक्टर के लिए किसी ट्रॉफी से कम नहीं हैं।

2/6

कलर भी धांसू, बॉडी भी मजबूत

नए लैपटॉप में फेरारी का सिग्नेचर कलर - रोसो मैग्मा फिनिश है। इसमें जिरकोनियम बीड-ब्लास्टेड फिनिश के साथ एक सीएनसी-मिल्ड एल्यूमीनियम चेसिस है, नीचे की तरफ कार्बन-फाइबर कंस्ट्रक्शन और एक ट्रांसपेरेंट ग्लास सेक्शन है जो अंदर लगे कंपोनेंट्स को दिखाता है। एचपी का कहना है कि डिजाइन फेरारी के खुले इंजन बे से इंस्पायर्ड है। लैपटॉप में एक ग्लास पाम रेस्ट और एक लगभग इनविजिबल हैप्टिक टचपैड भी है जो छूने पर चमकता है।

3/6

दमदार और तेजतर्रार प्रोसेसर

यह लिमिटेड एडिशन लैपटॉप, इंटेल के कोर अल्ट्रा X7 358H प्रोसेसर से लैस है, जिसे इंटेल आर्क B390 ग्राफिक्स के साथ जोड़ा गया है। एचपी का दावा है कि सिस्टम 180 TOPS तक AI परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है, जिससे यह AI वर्कलोड, कंटेंट क्रिएशन टास्क और सबसे ज्यादा मांग वाली प्रोडक्टिव एप्लिकेशन को संभालने में सक्षम हो जाता है।

4/6

स्मूद रिफ्रेश रेट के साथ OLED डिस्प्ले

लैपटॉप में 14-इंच 3K टेंडेम OLED+ टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसे ब्राइट विजुअल और नैचुरल कलर्स देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें फेरारी-थीम वाले वॉलपेपर प्रीलोडेड आते हैं, जबकि कीबोर्ड में कस्टमाइजेबल कलर्स और एनिमेशन के साथ हर बटन में RGB लाइटिंग की सुविधा

5/6

हैवी यूज करने पर भी रहेगा कूल

कूलिंग को एक ऐसे सिस्टम से कंट्रोल किया जाता है जिसमें एयर फ्लो को बेहतर बनाने के लिए कांच की सतह में 2000 से ज्यादा छोटे-छोटे छेद हैं। सुरक्षा के लिए एचपी ने लैपटॉप को एचपी वुल्फ सिक्योरिटी फॉर बिजनेस से लैस किया है। खरीदारों को फेरारी कार्स के इंटीरियर में यूज किए जाने वाले उसी इटेलियन लेदर से बनी प्रीमियम लेदर बैग भी मिलेगा।

6/6

कीमत भी कमाल

एचपी लिमिटेड एडिशन स्कुडेरिया फेरारी एआई पीसी, 12 जून को एचपी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूएस में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लैपटॉप की शुरुआती कीमत $5,599 (लगभग 5,33,724 रुपये) है और यह यूनाइटेड किंगडम, इटली, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपलब्ध होगा।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सनहीं देखा होगा इतना खूबसूरत लैपटॉप, फेरारी ने किया डिजाइन, बस इतने यूनिट बनाएगी कंपनी