Hindi Newsफोटोगैजेट्सचोरी या गुम हो गया फोन? घबराएं नहीं; Sanchar Saathi दिलाएगा वापस, ऐसे करें घर बैठे कंप्लेंट

चोरी या गुम हो गया फोन? घबराएं नहीं; Sanchar Saathi दिलाएगा वापस, ऐसे करें घर बैठे कंप्लेंट

Sanchar Saathi ऐप से आप खोया या चोरी हुआ स्मार्टफोन मिनटों में ब्लॉक कर सकते हैं। जिससे आपके फोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। जानिए कैसे ट्रैक या अनब्लॉक भी कर सकते हैं फोन।  

Himani GuptaDec 04, 2025 07:11 pm IST
1/8

How to Use Sanchar Saathi App to Track Lost or Stolen Smartphone

आज के समय में मोबाइल फोन जब हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया है बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया तक एक दिन के लिए भी फोन खो जाना या चोरी हो जाना बड़ी चिंता का कारण बन सकता है। लेकिन अब Department of Telecommunications (DoT) द्वारा लॉन्च किया गया Sanchar Saathi ऐप इस परेशानी का आसान हल लेकर आया है। अगर आपका स्मार्टफोन खो गया या चोरी हो गया है, तो अब आपको चक्कर लगाने की जरूरत नहीं।

2/8

सिर्फ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट से ट्रैक होगा फोन

Sanchar Saathi ऐप/पोर्टल खोलिए, अपनी FIR (पुलिस शिकायत), IMEI नंबर और कुछ जरूरी दस्तावेज़ अपलोड कीजिए और आपका फोन तुरंत ब्लैकलिस्ट हो जाएगा। इससे चाहे कोई SIM बदल ले, कोई नेटवर्क में उसे एक्टिव करने की कोशिश करे आपका फोन काम नहीं करेगा। इस ऐप की मदद से हजारों फोन ब्लॉक हो चुके हैं, जिससे चोरी/फ्रॉड की घटनाओं में कमी आई है।

3/8

Sanchar Saathi से फोन ब्लॉक/ट्रैक कैसे करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Step 1: अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर या राज्य पुलिस की ऑनलाइन पोर्टल पर चोरी/गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराएं। FIR/CR संख्या (FIR No.) और कॉपी सुरक्षित रखें यह Sanchar Saathi में अपलोड करनी होगी। फोन का IMEI खोजें (बॉक्स/बिल/ई-मेल/सेलर रसीद)। अगर बिल नहीं मिला तो विक्रेता से संपर्क करें। पहचान पत्र (Aadhaar/Driving Licence) और खरीद रसीद की डिजिटल कॉपी रखें।

4/8

Step 2: Sanchar Saathi ऐप/वेबसाइट खोलें

मोबाइल पर Sanchar Saathi ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट (sancharsaathi.gov.in) खोलें। होम पेज पर “Block Your Lost/Stolen Mobile Handset” या इसी तरह का ऑप्शन चुनें।

5/8

Step 3: फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें

फॉर्म में अपना पुराना मोबाइल नंबर, IMEI, फोन ब्रांड/मॉडल, चोरी/गुम होने की तारीख-स्थान, और पुलिस स्टेशन + FIR नंबर भरें। FIR की स्कैन कॉपी, खरीद रसीद और पहचान पत्र अपलोड करें। डुप्लीकेट SIM एक्टिव हो जाने के बाद वही नंबर डालें Sanchar Saathi उस नंबर पर OTP भेजेगा। OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें और फॉर्म Submit करें।

6/8

Step 4: Request ID नोट करें और स्टेटस चेक करें

सबमिट करने के बाद आपको Request ID मिलेगी इसे संभाल कर रखें। ऐप/वेबसाइट पर जाकर इस Request ID से स्टेटस चेक कर सकते हैं।

7/8

अगर फोन मिल जाए Unblock कैसे करें

अगर आपका खोया हुआ या चोरी हुआ फोन वापस मिल जाए तो Sanchar Saathi पोर्टल में जाकर “Unblock Found Mobile” ऑप्शन चुनें, Request ID डालें, रीजन बताएं, OTP वेरिफिकेशन करें और सबमिट करें। ऐसा होने पर फोन फिर से नेटवर्क में काम करने लगेगा।

8/8

जरूरी बातें

FIR अनिवार्य है बिना FIR के ब्लॉक रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं होगी। Sanchar Saathi रीयल-टाइम GPS ट्रैकिंग नहीं देता; यह नेटवर्क-आधारित सुरक्षा/ब्लॉकिंग सिस्टम है। यदि IMEI उपलब्ध नहीं है तो फोन ब्लॉक कराना मुश्किल होगा बिल/बॉक्स/रेसीद संभाल कर रखें। हमेशा अधिकारिक पोर्टल/ऐप ही इस्तेमाल करें; थर्ड-पार्टी साइट्स/एप्स से बचें। निजी डेटा (जैसे फोटो, लोकेशन) शेयर करते समय सावधान रहें केवल आवश्यक डॉक्यूमेंट दें।