खुशखबरी! दिल्ली वाले अब घर बैठे बनवाएं नया Ration Card, बस 10 मिनट में मोबाइल से करें Apply, नहीं लगना होगा लाइन में

दिल्ली में नया राशन कार्ड बनवाना काफी आसान हो गया है। सही दस्तावेज और ऑनलाइन प्रोसेस की जानकारी होने पर कोई भी व्यक्ति घर बैठे अप्लाई कर सकता है। यहां जानें बनवाने का पूरा प्रोसेस और कौनसे डाक्यूमेंट्स चाहिए होंगे:

Himani GuptaJun 03, 2026 03:52 pm IST
1/7

How to Apply for New Ration Card Online in Delhi:

दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। अगर आप नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने या लंबी लाइनों में घंटों खड़े रहने की जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत पात्र नागरिक अब घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली में नया राशन कार्ड ऑनलाइन बनवाने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज:

2/7

कौन कर सकता है राशन कार्ड के लिए अप्लाई

दिल्ली में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पहले से राशन कार्ड नहीं होना चाहिए। नया परिवार बनने, पुराने राशन कार्ड के सरेंडर होने या दिल्ली में स्थायी रूप से रहने की स्थिति में नया अप्लाई किया जा सकता है।

3/7

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए चाहिए होंगे ये डाक्यूमेंट्स

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होते हैं। आवेदक का आधार कार्ड, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बिजली बिल, पानी का बिल, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ सकती है। अगर किराए के मकान में रहते हैं तो रेंट एग्रीमेंट भी मांगा जा सकता है।

4/7

दिल्ली में नया राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं (Step by Step Process)

Step 1: दिल्ली सरकार ने नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे पहले दिल्ली सरकार के e-District Portal पर जाएं। अगर पहले से अकाउंट नहीं है तो "Register" पर क्लिक करें। आधार नंबर दर्ज करें, मोबाइल नंबर दर्ज करें, OTP से वेरिफिकेशन करें,यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपनी User ID और Password से लॉगिन करें।

5/7

Step 2: राशन कार्ड सेवा चुनें

लॉगिन के बाद Apply Online पर क्लिक करें। Food Security under NFSA (National Food Security Act) विकल्प चुनें। New Ration Card Application खोलें। अब ये जानकारी भरनी होगी: परिवार के मुखिया का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और पूरा पता, परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी, आय संबंधी जानकारी, बैंक खाते की जानकारी।

6/7

Step 3: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

स्कैन करके PDF/JPG फॉर्मेट में दस्तावेज अपलोड करें। जरूरी दस्तावेज: परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, परिवार के मुखिया की फोटो, निवास प्रमाण (बिजली बिल/पानी, बिल/रेंट एग्रीमेंट), आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की कॉपी और मोबाइल नंबर। दिल्ली सरकार के नए नियमों के अनुसार आय प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है।

7/7

Step 4: सबमिट करें

सारी जानकारी चेक करने के बाद "Submit" पर क्लिक करें। अप्लाई करने के आपको एक Application Reference Number मिलेगा। इसे संभालकर रखें क्योंकि आगे स्टेटस चेक करने में इसकी जरूरत पड़ेगी।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सखुशखबरी! दिल्ली वाले अब घर बैठे बनवाएं नया Ration Card, बस 10 मिनट में मोबाइल से करें Apply, नहीं लगना होगा लाइन में